ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / पप्पू यादव की तबीयत ज्यादा बिगड़ी, पटना में ही इलाज संभव, आज ही...

पप्पू यादव की तबीयत ज्यादा बिगड़ी, पटना में ही इलाज संभव, आज ही रेफर कर सकते हैं डॉक्टर

24-Jul-2021 01:03 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है. तक़रीबन सवा 2 महीने से डीएमसीएच में इलाज करा रहे पप्पू यादव को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि पप्पू यादव को तेज बुखार लग रहा है. साथ उनकी किडनी के स्टोन का साइज भी बढ़ पहले से ज्यादा बढ़ गया है.


पुलिस की निगरानी में डीएमसीएच में अपना इलाज करवा रहे पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की तबीयत पिछले तीन दिनों से बिगड़ी है. बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत में पहले से कोई सुधार नहीं हो पा रहा है. संक्रमण की वजह से उनकी हालत बिगड़ते ही जा रही है. पप्पू यादव की तबीयत को लेकर ताजा अपडेट हुए डीएमसीएच मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. यूसी झा ने बताया कि इंफेक्शन के कारण बुखार है. इसके लिए पापु यादव को दवा लेने की सलाह दी गई है. पूर्व सांसद की बीमारी के जो लक्षण हैं, उसके मुताबिक उनका इलाज हायर सेंटर पटना में ही संभव है. यहां हॉस्पिटल में उपलब्ध चिकित्सीय संसाधनों के साथ उनका इलाज चल रहा है.


news image


गौरतलब हो कि बीते 11 मई को पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस ने पप्पू यादव को उनके बुद्धा कॉलोनी स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया था. लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई थी. हालांकि, उसी दिन शाम में बिहार पुलिस की टीम मधेपुरा जिले से पटना पहुंची और 32 साल पुराने मामले में उन्हें गिरफ्तार कर मधेपुरा लेकर चली गई. कोर्ट में वर्चुअल पेशी के बाद उन्हें सुपौल के वीरपुर जेल भेज दिया गया. हालांकि, वीरपुर जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद पप्पू यादव को इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है. बीच में उन्हें पटना लाने की चर्चा चल रही थी. लेकिन पप्पू यादव ने खुद पटना आने से इनकार कर दिया.


इधर दूसरी ओर पप्पू यादव और जाप समर्थकों के लिए राहत की खबर है. पप्पू यादव को 32 साल पुराने किडनैपिंग केस के मामले में पटना हाई कोर्ट जमानत मिलने की संभावना है. बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद पूर्व सांसद को जमानत मिल सकती है. इस मामले में आज पप्पू यादव को बेल मिल सकती है. पिछले दिनों बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में जिला अदालत ने पप्पू यादव को जमानत दे दी थी. जमानत के साथ ही अदालत ने पप्पू यादव को हिदायत दी थी कि आगे से ऐसा कार्य नहीं करेंगे.