ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह

पप्पू यादव की इसी तरह की प्रवृति रही है, रंगदारी मांगे जाने के आरोप पर बोले मंत्री संतोष सुमन..हो सकता है वो प्रवृति फिर से उन पर हावी हो गयी है

पप्पू यादव की इसी तरह की प्रवृति रही है, रंगदारी मांगे जाने के आरोप पर बोले मंत्री संतोष सुमन..हो सकता है वो प्रवृति फिर से उन पर हावी हो गयी है

11-Jun-2024 07:36 PM

By First Bihar

PATNA: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर फर्नीचर कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने के मामले पर बिहार के सूचना प्रावैधिकी, लघु जल संसाधन और आपदा प्रबंधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने पहले तो कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। फिर कहने लगे कि पहले भी पप्पू यादव की इसी तरह की प्रवृति रही है। हो सकता है वो प्रवृति फिर से उन पर हावी हो गयी है।


बता दें कि पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव जीतने के महज छह दिन बाद ही एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए एक फर्नीचर कारोबारी ने पप्पू यादव और उनके करीबी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। रंगदारी का केस दर्ज होने के बाद पप्पू यादव भड़क गए हैं। पप्पू यादव कह रहे हैं कि साजिश के पीछे जो लोग हैं, हम उन्हें बेनकाब करेंगे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में पूरे मामले की जांच कराई जाए और जो दोषी हो उसे फांसी की सजा दी जाए। 


मोदी कैबिनेट में शामिल बिहार के 8 मंत्रियों के बीच सोमवार को मंत्रालय का बंटवारा कर दिया गया। बिहार के 4 केंद्रीय मंत्रियों और 4 केंद्रीय राज्य मंत्री को मंत्रालय सौंप दिया गया। आज कई मंत्रियों ने कार्यभार भी संभाल लिया है। बिहार के सांसदों के बीच मंत्रालय के बंटवारे पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने 10 जून को कहा था कि इन सभी को झुनझुना थमा दिया गया है। 


तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि केंद्र की मोदी सरकार वैशाखी पर है। इस बार सबसे कमजोर प्रधानमंत्री के रूप में साबित होंगे। तेजस्वी यादव के इस बयान पर पलटवार करते हुए बिहार के सूचना प्रावैधिकी, लघु जल संसाधन और आपदा प्रबंधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि तेजस्वी यादव को डिपार्टमेंट्स के बारे जानकारी ही नहीं है। वो सिर्फ रोजगार की बात करते हैं। 


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बिहार को अहम मंत्रालय दिया गया है। इससे बिहार आगे बढ़ेगा। तेजस्वी यादव को कुछ भी नहीं मिला इसलिए खाली मन पुलाव बना रहे थे कि सरकार वही बनाएंगे। अब बिहार विधानसभा में सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। तेजस्वी के बोलने से क्या होता है? आने वाला समय ही बतायेगा कि कौन कितने पानी में है? उनके कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता है।


गया के सांसद जीतनराम मांझी केंद्रीय मंत्री बनाए गये हैं। उन्हें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय दिया गया है। उन्होंने कार्यभार भी संभाल लिया है। पिता जीतनराम मांझी को MSME मंत्रालय दिये जाने पर बिहार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि जो विभाग मिला है वो अहम विभाग है। इस विभाग में रोजगार सृजन होता है। गया जिले ही नहीं पूरे बिहार के लोगों के लिए बड़ी बात है। जीतनराम मांझी काम के लिए जाने जाते हैं। उम्मीद है कि पीएम मोदी के भरोसे पर खड़ा उतरेंगे।