पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
27-Dec-2019 08:54 PM
RANCHI : सीएए पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने जमशेदपुर पहुंचे जन अधिकार पार्टी अध्यक्ष पप्पू यादव ने तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक विवाद में तीखी बयानबाजी करते हुए लालू यादव को राजनीति छोड़ परिवार संभालने की सलाह दी है।
पप्पू यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और चंद्रिका राय को इस चैप्टर को यहीं खत्म कर देना चाहिए। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अब राजनीति छोड़कर पहले परिवार संभालना चाहिए। वहीं इस पूरे मामले के लिए पप्पू यादव ने सबसे ज्यादा दोषी ऐश्वर्या राय के पिता चंद्रिका राय को दोषी बताया। पप्पू यादव ने कहा कि इस तरह तमाशा नहीं बनाना चाहिए। समाज में अच्छा संदेश नहीं जा रहा है।
वहीं पप्पू यादव ने सीएए और एनसीआर को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा।उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम कर रही है। इस देश को सीएए, एनसीआर या एनआरपी नहीं, बल्कि रोजगार चाहिए।यही वजह है कि झारखंड में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया अब बिहार भी यही परिणाम दोहराएगा।पप्पू यादव ने कहा कि झारखंड की जनता के चरण धोकर पीना भी कम होगा, क्योंकि उन्होंने बीजेपी को हटाकर हेमंत सोरेन जैसे विनम्र व्यक्ति के हाथों सत्ता सौंपी है।