ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / पप्पू देव के लिए न्याय मांगने वाले अनशनकारी को पुलिस ने आधी रात...

पप्पू देव के लिए न्याय मांगने वाले अनशनकारी को पुलिस ने आधी रात किया अरेस्ट, घर पर की छापेमारी

04-Jan-2022 10:12 AM

By RITESH HUNNY

SAHRASA : पप्पू देव की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहे अनशनकारी आदित्य कुमार उर्फ बाबूलाल शौर्य को पुलिस ने आधी रात गिरफ्तार कर लिया है। सहरसा से जो बड़ी खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक समाजसेवी को पुलिस ने आधी रात उनके अनशन स्थल से उठा लिया और जिला परिषद प्रतिनिधि रजनीश कुमार के घर पर छापेमारी भी की है।


आपको बता दें कि बाबूलाल शौर्य पप्पू देव के मौत की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। शांतिपूर्ण तरीके से आमरण पर बैठे बाबूलाल शौर्य को पुलिस ने आधी रात के वक्त हिरासत में लिया है। बाबूलाल शौर्य लगातार तीन दिनों से अनशन पर थे। उनके अनशन को ग्रामीणों का भी समर्थन मिल रहा था। बाबूलाल शौर्य एक जनवरी से अनशन पर बैठे थे। 


मालूम हो कि पप्पू देव की पुलिस अभिरक्षा में गत दिनों मौत हो गई थी। समर्थकों का आरोप है कि पुलिस ने पीट पीटकर पप्पू देव की हत्या कर दी थी और इस हत्या को हर्ट अटैक बताकर मामले की लीपापोती कर रही थी। पप्पू देव की मौत के बाद समर्थकों द्वारा सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया गया था।