Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा
29-Sep-2019 07:59 PM
PATNA : राजधानी पटना में तबाही के बीच दो जून रोटी के लिए जद्दोजहद करते एक रिक्शे वाले का रूह कंपा देने वाला वीडियो सामने आया है. घर में ठंढ़े पड़े चूल्हे को जलाने के लिए रिक्शा लेकर निकला मजदूर जब अथाह पानी में फंस गया तो जार-जार रोने लगा. इस वीडियो को देखकर किसी इंसान की रूह कांप जायेगी. लेकिन शायद सरकार में शर्म होती तो चुल्लू भर पानी में डूब मरती.
राजेंद्रनगर इलाके का है वीडियो
रिक्शे वाला का ये वीडियो राजेंद्र नगर इलाके का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो चुका है. छाती से ज्यादा पानी में रिक्शा खींचने में जब मजदूर लाचार हो गया तो वहीं खड़े होकर जार-जार रोने लगा. आस पास के घरों के छत पर खड़े लोगों की आवाज भी वीडियो में आ रही है. जो रिक्शे वाले को ये समझा रहे हैं कि वो रिक्शा वहीं छोड़ कर पानी से निकल जाये. वे रिक्शे की रखवाली करेंगे. लेकिन उसी रिक्शे पर तो उस मजदूर की जिंदगी टिकी है. लिहाजा वो रिक्शा छोड़ कर जाने को तैयार नहीं हुआ. अथाह पानी से लड़ता हुआ मजदूर रिक्शा खींचकर ले जाने की कोशिश करता ही रहा.
कहां है सरकारी इंतजाम
दो दिनों की बारिश में तबाह हो चुके पटना से सरकार पानी नहीं निकाल पायी. सरकार का पूरा तंत्र वीआईपी लोगों की सुविधा के लिए ज्यादा जोर लगा रहा है. फिर गरीबों की फिक्र कौन करेगा. सरकार कंट्रोल रूम खोल कर बैठी है लेकिन क्या ये कंट्रोल रूम उन गरीबों के परिवारों का पेट भर पायेगा जो हर रोज कमाते हैं और उसी से खाते हैं. पटना में ऐसे लोगों के लिए अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. पटना में ऐसे परिवारों की तादाद तकरीबन एक लाख है. उनके लिए मदद की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है.