पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
22-Oct-2023 05:35 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में स्नान करने के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के चचियाही बांध के समीप की है। बता दें कि बलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखमिनिया चचियाही बांध पर गड्ढे में जमा पानी में नहाने के दौरान दो किशोर की डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही बलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों बच्चों को बलिया अनुमंडल अस्पताल ले गयी जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद दोनों बच्चो को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से दोनों युवक बांध पर पुल के समीप बड़े गड्ढे में नहाने के लिए जाया करता था। जबकि उसे घर वाले मना भी किया करते थे। बावजूद उसके आज भी नहाने के क्रम में डूब कर दोनों बालक की मौत हो गई है।
मृत बच्चों की पहचान लखमिनिया वार्ड नंबर 28 भवनटोली निवासी नंदन यादव के 7 वर्षीय पुत्र हिमाशु कुमार जबकि दूसरे की पहचान विकास यादव के 9 वर्षीय बेटे शिवम कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है की गंगा नदी के पानी जो गड्ढा में जमा हुआ था। उसी में नहाने के लिए जाया करता था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है । घटना पर संबंधित वार्ड के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बहादुर यादव ने दुख व्यक्त किया है। एक साथ दो बच्चे की मौत होने से गांव में मातम पसरा हुआ है।