ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar teacher leave : बिहार में शिक्षक छुट्टी में बड़ा बदलाव: अब इस तरह की छुट्टी में रविवार नहीं जोड़ा जाएगा; मंत्री ने कर दिया एलान Bihar News: बिहार में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने NH किया जाम Earthquake : भूकंप के झटके से दहला भारत का यह शहर, तेज झटकों के बाद घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द Government holiday : होली से पहले वेतन और बोनस का तोहफा, कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान;2, 3 और 4 मार्च को रहेगी छुट्टी BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब

पंचायत चुनाव पर सस्पेंस जारी, ईवीएम पर आज भी दिल्ली में होगी बैठक

पंचायत चुनाव पर सस्पेंस जारी, ईवीएम पर आज भी दिल्ली में होगी बैठक

15-Apr-2021 06:57 AM

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर सस्पेंस खत्म नहीं हो रहा है। राज्य में पंचायत चुनाव कब होंगे इसको लेकर फैसला ईवीएम पर एनओसी मिलने के बाद ही होना है लेकिन ईवीएम को लेकर राज्य और भारत निर्वाचन आयोग के बीच अब तक सहमति नहीं बन पाई है। बुधवार को दोनों आयोगों के बीच दिल्ली में मैराथन बैठक चली लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आज एक बार फिर दोनों आयोगों के अधिकारियों के बीच वार्ता का दौर जारी रहेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव योगेंद्र राम ने फैसला होने तक पटना वापस आने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। 


बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक को सकारात्मक बताया जा रहा है। दोनों आयोगों के बीच इस बात को लेकर सहमति बनी है कि ईवीएम से बिहार में चुनाव कराए जाएं, साथ ही साथ आपसी गतिरोध खत्म करने को लेकर भी दोनों आयोगों की राय एक है। दोनों आयोगों के अधिकारियों के बीच बुधवार को 11 बजे दिल्ली में बैठक शुरू हुई जो तकरीबन 2 घंटे तक चली। बैठक के बाद राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव योगेंद्र राम ने बताया कि बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई है। चुनाव में मल्टी पोस्ट ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर हमने भारत निर्वाचन आयोग के सामने अपने सभी पक्षों को रखा है। 


दोनों आयोगों के अधिकारियों के बीच इस बात को लेकर सहमति बनी है कि आज एक बार फिर से वार्ता जारी रखी जाए। राज्य निर्वाचन आयोग को देश के नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त से उम्मीदें हैं। निर्वाचन आयोग के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा के कार्यकाल के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग को मल्टी पोस्ट ईवीएम की खरीद को लेकर एनओसी नहीं जारी किया गया था लेकिन नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा से राज्य निर्वाचन आयोग को उम्मीद है। माना जा रहा है कि आज होने वाली बातचीत में कोई अंतिम फैसला हो जाएगा।