ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / पंचायत ने कराई भाई-बहन की शादी, जबरदस्ती डलवाया मांग में सिंदूर, देखें पूरा...

पंचायत ने कराई भाई-बहन की शादी, जबरदस्ती डलवाया मांग में सिंदूर, देखें पूरा वीडियो

18-Mar-2020 02:07 PM

KATIHAR  : प्रेम-प्रसंग में लोग इतने खो जाते हैं कि अपने रिश्ते का भी ख्याल नहीं रखते हैं. ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. मामला कटिहार जिले का है, जहां भरी सभा में सबके सामने पंचायत ने भाई-बहन की शादी करा दी. बताया जा रहा है कि दोनों ना सिर्फ रिश्ते में भाई-बहन हैं, बल्कि नाबालिग भी हैं. घटना सामने आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

 इसको भी पढ़ें: कोरोना से डरता रहा बॉलीवुड, भोजपुरी सिंगरों ने कर ली इस खतरनाक वायरस से करोड़ों की कमाई

घटना कटिहार जिले के हसनगंज थाना इलाके की है. जहां कालीगंज गांव में प्रेम प्रसंग में घर से भागे नाबालिग प्रेमी जोड़े की शादी पंचायत ने करा दी. मुखिया और सरपंच ने पंचायत लगा कर सैकड़ों लोगों के बीच जबरन मांग में सिंदूर डलवाया. इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है. शादी का वीडियो सामने आने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आई है.


इस शादी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक स्थान पर काफी संख्या में जुटी भीड़ नाबालिग जोड़े की जबरन शादी करा रहे हैं. शादी में महिलाएं भी शामिल हैं जो लड़के से जबरन लड़की की मांग भरवा रही हैं और भीड़ के बीच दोनों की शादी करवा रही हैं.



लड़के के पिता ने शंकर महतो ने पंचायत के लोगों पर आरोप लगाया है कि जबरन पंचायत से उठा कर शादी कर दी गई है, जबकि रिश्ते में दोनों भाई बहन लगते हैं. शादी का वीडियो सामने आने पर कटिहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि वीडियो के माध्यम से जानकारी हमें भी मिली है. घटना की छानबीन की जा रही है. आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी.