ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात CTET Re Exam : CTET री-एग्जाम 2026 की डेट जारी, इन केंद्रों पर इस दिन परीक्षा; प्रोविजनल आंसर की में होगी देरी Bihar Highway Project: बिहार में इस फोरलेन निर्माण का काम अटका ! 30 एकड़ जमीन पर घमासान,डीसीएलआर ने दिया जांच का आदेश; पढ़िए क्या है मुख्य वजह

पंचायत चुनाव पर संकट और गहराया, कल होने वाली बैठक पर असमंजस बरकरार

पंचायत चुनाव पर संकट और गहराया, कल होने वाली बैठक पर असमंजस बरकरार

13-Apr-2021 11:33 AM

PATNA : राज्य में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर संकट और गहरा गया है। ईवीएम को लेकर अब केंद्रीय और राज्य निर्वाचन आयोग के बीच बात और बिगड़ती दिख रही है। वर्चुअल और फिजिकल मीटिंग को लेकर मामला फंसता दिख रहा है। ईवीएम को लेकर 14 अप्रैल को दोनों आयोगों के बीच एक बैठक संभावित है। केंद्रीय चुनाव आयोग चाहता है कि यह बैठक दिल्ली में आमने सामने बैठकर हो, लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग इसके पक्ष में नहीं है। कोरोना काल का हवाला देकर राज्य निर्वाचन आयोग वर्चुअल मीटिंग चाहता है। राज्य निर्वाचन आयोग का तर्क है कि कोरोना के कारण स्थिति अच्छी नहीं है और ऐसे में दिल्ली जाकर बैठक मरण शामिल होना संभव नही। 


दोनों आयोगों के अलग-अलग स्टैंड से बैठक पर असमंजस की स्थिति बन गई है। 14 अप्रैल की बैठक होगी व या नहीं इसको लेकर कन्फ्यूजन है। राज्य में पहली बार ईवीएम से पंचायत का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। लेकिन चुनाव के लिए ईवीएम तभी उपलब्ध हो पाएगी जब इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को केंद्रीय चुनाव आयोग से ईवीएम की आपूर्ति के लिए अनापत्ति प्रमाण ही पत्र दिया जाएगा। केंद्रीय चुनाव  आयोग ने एनओसी नहीं दिया जिसके खिलाफ राज्य निर्वाचन आयोग हाईकोर्ट गया है। ईवीएम की अनुपलब्धता के कारण ही राज्य निर्वाचन आयोग अभी तक पंचायत चुनाव की घोषणा नहीं कर पाया है। 


ईवीएम के चक्कर में बिहार में पंचायत के चुनाव में लगभग 2 महीने का विलंब हो चुका है। समय पर चुनाव नहीं होने की सूरत में राज्य सरकार को पंचायतों को संचालित करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। इसके लिए पंचायती राज अधिनियम में भी संशोधन करना होगा, क्योंकि समय पर पंचायत चुनाव नहीं होने की सूरत में पंचायतों में वैकल्पिक व्यवस्था क्या होगी इसको लेकर एक्ट में कोई प्रावधान नहीं है। माना जा रहा है कि राज्य सरकार जल्द ही एक्ट में संशोधन करेगी।