Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर
10-Oct-2021 06:40 AM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया लगातार जारी है। शुक्रवार को तीसरे चरण के लिए मतदान हुआ था और इसके बाद राज्य आयोग ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए तीसरे चरण के पांच चुनाव क्षेत्रों में दोबारा मतदान कराने का निर्देश दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार समस्तीपुर के उजियारपुर प्रखंड से पंचायत समिति सदस्य के पद के लिए चुनाव क्षेत्र संख्या 29 के मतदान केंद्र 290 पर पुनर्मतदान होगा। उधर गोपालगंज के भोरे प्रखंड के रकबा पंचायत के वार्ड संख्या - 13 के वार्ड सदस्य पद के लिए पुनर्मतदान होगा। सारण के गड़खा प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव क्षेत्र संख्या-31 के मतदान केंद्र 290, 291, 292 व पंचायत समिति सदस्य, निर्वाचन क्षेत्र - 24 के मतदान केंद्र- 234 और पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन क्षेत्र के बूथ संख्या 236 पर गलत ईवीएम चले जाने के कारण फिर से मतदान कराने का फैसला किया है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने मुजफ्फरपुर के मुरौल के इटहा रसूलनगर पंचायत के बूथ - 94 पर पंच पद के लिए मुद्रित मतपत्र एवं मतदाताओं के दिए गए प्रति में अंतर होने के कारण पुनर्मतदान कराने कराया जाएगा।
आपको बता दें कि शुक्रवार को तीसरे चरण के हुए पंचायत चुनाव में कुल 62.12 फीसदी मतदान हुआ। दूसरे चरण के मतदान के दौरान महिला मतदाताओं ने सर्वाधिक 65.89 फीसदी मतदान किया, जबकि पुरुष मतदाताओं ने 58.35 फीसदी मतदान किया। प. चंपारण में सर्वाधिक 69.12 फीसदी मतदान हुआ। सारण जिले में सबसे कम 50.26 फीसदी वोट पड़े।