पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
28-Aug-2021 07:23 AM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है और अब नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है लेकिन पंचायत चुनाव को लेकर एक अहम खबर अब सामने आई है। सीमांचल के इलाके में पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों को जनसभा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सुरक्षा को लेकर चौकस सरकार ने फरमान जारी किया है। एटीएस के एडीजी रविंद्रन शंकर ने पूर्णिया रेंज के आईजी और पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज के पुलिस अधीक्षकों को यह दिशा निर्देश दिया है कि सीमा से सटे इलाकों में चुनावी सभा की इजाजत न दी जाए।
इतना ही नहीं सुरक्षा के मद्देनजर एटीएस के एडीजी ने आईजी को यह निर्देश भी दिया है कि वह सीमा से सटे इलाकों में बॉर्डर मीटिंग करें। आपको बता दें कि इंडो-नेपाल और बांग्लादेश बॉर्डर के आसपास पंचायत चुनाव के लिए जनसभा करने की इजाजत नहीं देने का फैसला किया गया है। सीमा से सटे इलाकों में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने अभी से ऐतिहासिक कदम उठाना शुरू कर दिया है। बीएसएफ तैयारी में जुटा है कि कहीं पंचायत चुनाव के दौरान भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर कोई संदिग्ध भारतीय सीमा में प्रवेश न कर जाए।
पंचायत चुनाव को लेकर सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। एसएसपी के डीआईजी एसके सारंगी के मुताबिक संदिग्धों पर लगातार नजर रखी जा रही है और सीमाई इलाकों में शक्ति बढ़ा दी गई है। महिला जवानों को भी बॉर्डर वाले इलाकों पर गश्त करने के लिए ड्यूटी लगाई जा रही है। पूर्णिया रेंज के आईजी सुरेश प्रसाद चौधरी के मुताबिक के एटीएस के एडीजी ने जिस तरह की गाइडलाइन जारी की है। उसके मुताबिक बिहार पुलिस कदम उठा रही है सीमांचल के सभी 4 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इस बाबत कार्रवाई के लिए कहा गया है।