Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात CTET Re Exam : CTET री-एग्जाम 2026 की डेट जारी, इन केंद्रों पर इस दिन परीक्षा; प्रोविजनल आंसर की में होगी देरी Bihar Highway Project: बिहार में इस फोरलेन निर्माण का काम अटका ! 30 एकड़ जमीन पर घमासान,डीसीएलआर ने दिया जांच का आदेश; पढ़िए क्या है मुख्य वजह
14-Apr-2021 07:07 AM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर आज का दिन बेहद खास है। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से सारी तैयारियां पूरी होने के बावजूद ईवीएम की आपूर्ति नहीं होने के कारण पंचायत चुनाव की घोषणा में देरी हो रही है। आज राज्य निर्वाचन आयोग और भारत निर्वाचन आयोग के के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक के दिल्ली में होनी है। इस बैठक में ईवीएम विवाद को सुलझाए जाने की उम्मीद है। बैठक में शामिल होने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दिल्ली रवाना हो चुके हैं।
पंचायत चुनाव कराने के लिए बिहार में मल्टी पोस्ट ईवीएम की आवश्यकता है। राज्य निर्वाचन आयोग ईवीएम बनाने वाली कंपनी से तब तक इसकी खरीद नहीं कर सकता जब तक भारत निर्वाचन आयोग एनओसी ना दे दे। इसी मामले को लेकर पेंच फंसा हुआ है। भारत निर्वाचन आयोग ने ईवीएम खरीद के लिए अब तक अपनी सहमति नहीं दी है लिहाजा ईवीएम खरीद नहीं होने के कारण पंचायत चुनाव पर ग्रहण लगा हुआ है। दोनों आयोगों के बीच टकराव पटना हाईकोर्ट तक जा पहुंचा है। पटना हाईकोर्ट ने दोनों आयोगों को निर्देश दिया है कि आपसी सहमति से इस मामले का हल निकालें। आज होने वाली फिजिकल मीटिंग के पहले दो दफे ऑनलाइन मीटिंग भी हो चुकी है। ऑनलाइन मीटिंग के दौरान ईवीएम के मसले पर भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए थे।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव योगेंद्र राम के मुताबिक भारत निर्वाचन आयोग के साथ बैठक में दोनों आयोगों की तरफ से मल्टी पोस्ट ईवीएम की आपूर्ति को लेकर अपनी बात रखी जाएगी। योगेंद्र राम ने उम्मीद जताई है कि इस बातचीत में कहीं न कहीं ईवीएम को लेकर नतीजा निकल जाएगा। बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर मल्टी पोस्ट ईवीएम की आपूर्ति के लिए एनओसी जारी किए जाने को लेकर पहली बार दिल्ली में आज महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। जिस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।