ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग

बिहार पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती, वोटिंग के 24 घंटे पहले उपद्रवियों को उठाएगी पुलिस

बिहार पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती, वोटिंग के 24 घंटे पहले उपद्रवियों को उठाएगी पुलिस

28-Aug-2021 09:58 AM

PATNA : पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. पटना एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर वोटिंग के 24 घंटे पहले हर पंचायत से उपद्रवियों पर नकेल कसने का निर्देश दिया है. एसएसपी ने वोटिंग के 24 घंटे पहले हर पंचायत से 10 उपद्रवियों को उठाने का निर्देश दिया है. 


एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने सभी सिटी एसपी, डीएसपी और थानेदारों बताया को आदेश दिया है कि चुनाव को प्रभावित करने वाले लोगों की लिस्ट बनाएं. हरेक पंचायत से 15-15 लोगों से 5-5 लाख का बाउंड लिखाना है. बाउंड में उन्हें यह लिखना होगा कि चुनाव को वह किसी तरह से प्रभावित नहीं करेंगे. चुनाव के दौरान किसी से मारपीट या किसी तरह की वारदात नहीं करेंगे. अगर वे इस बाउंड के खिलाफ जाएंगे तो उन्हें 5 लाख जमा करना होगा और उनपर सर्टिफिकेट का मुकदमा दर्ज किया जाएगा. 


इसके साथ ही चुनाव से पहले हरेक पंचायत से 10-10 ऐसे उपद्रवियों को उठाना है जो चुनाव में गोलीबारी, मारपीट, लाठी-डंडे का प्रयोग कर सकते हैं और प्रत्याशी को धमकी दे सकते हैं. 


एसएसपी ने यह भी आदेश दिया है कि जिन-जिन के पास लाइसेंसी हथियार हैं, वे भी जब्त कर थाना में रखें ताकि चुनाव में लाइसेंसी हथियारों को कोई प्रयोग ना कर सकें. आपको बता दें कि पटना जिले में पंचायत चुनाव के लिए 4453 बूथ बनाए गए हैं. इनमें 404 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है.