बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा
08-Aug-2021 04:24 PM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. राज्य चुनाव आयोग ने राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए पंचायती राज विभाग को प्रस्तावित कार्यक्रम की सिफारिश भी कर दी है. राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद पंचायती राज संस्थानों के लगभग 2.59 लाख प्रतिनिधियों के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी. चुनाव को लेकर पटना पुलिस ने कमर कस ली है. रविवार को हुए क्राइम मीटिंग में पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने जिले के थानेदारों और अन्य सीनियर अधिकारियों को सख्त दिशानिर्देश दिया.
क्राइम मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत में पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने बताया कि "सावन का महीना चल रहा है. 19 तारीख को मुहर्रम भी है. साथ ही पंचायत चुनाव की भी शुरुआत होने जा रही है. इन तमाम चीजों को लेकर पुलिस की रणनीति पर चर्चा की गई. इन सारी चीजों को लेकर स्थितियां थोड़ी गंभीर हो जाएंगी, जिसे देखते हुए पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई कि किस तरीके से काम करना है."
एसएसपी ने आगे कहा कि "इधर कुछ मर्डर की घटनाएं हुई हैं. जिसमें से कुछ का पता चला है. हालांकि कुछ गिरफ्तारियां अभी बाकी हैं. चौक थाना मर्डर केस और परसा बाजार वाले मर्डर केस में पुलिस लाइन पर है. बस गिरफ्तारियां बाकी है. बहादुरपुर हॉस्टल वाले केस में अपराधी का नाम सामने आ चुका है, उसे भी पुलिस जल्द ही अरेस्ट कर लेगी.बिहटा थाना अंतगर्त दवा व्यवसायी को गोली मारने वाली घटना को लेकर अभी छानबीन जारी है."
उपेंद्र शर्मा ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए पटना पुलिस लगातार कोशिश कर रही है. पुलिस सभी मामलों को गंभीरता से लेती है. पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है. क्योंकि सभी लोग जानते हैं कि पंचायत चुनाव कितना मुश्किल होता है. इस चुनाव में कितना खींचतान और संघर्ष होता है. इन सारी चुनौतियों को लेकर क्राइम मीटिंग एक ख़ास रणनीति तैयार की गई कि आखिरकार चुनाव के दौरान जमीन पर कैसे काम करना है."