गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
19-Aug-2020 01:56 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के कार्यालय के बाहर पुलिस ने BPSC कैंडिडेट्स के ऊपर लाठीचार्ज किया है. कई अभ्यर्थियों को पुलिस हिरासत में भी लिया गया है. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. पटना पुलिस स्थिति को काबू करने में लगी हुई है.
मामला सचिवालय थाना इलाके का है. जहां बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के कार्यालय के बाहर पुलिस ने BPSC कैंडिडेट्स के ऊपर लाठीचार्ज किया है. कई अभ्यर्थियों को चोटे आई हैं. पुलिस ने कई कैंडिडेट्स को डिटेन भी किया है. बताया जा रहा है कि रिजल्ट को लेकर BPSC कैंडिडेट्स कार्यालय के के बाहर हंगामा कर रहे थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए बल प्रयोग किया.
बीपीएससी कार्यालय के बाहर सिविल इंजीनियर पद के अभ्यर्थी रिजल्ट के लिए हंगामा कर रहे थे. इस दौरान पुलिसवालों ने उन्हें हटाने की कोशिश की. लेकिन जब अभ्यर्थी बीपीएससी गेट से नहीं हटे तो उन्हें हटाने के लिए पटना पुलिस ने बल प्रयोग किया. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के भी कार्यकर्ता मौके पर हंगामा कर रहे थे. युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल के भी हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आ रही है.