Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Bhumi: लाखों एकड़ असर्वेक्षित भूमि को लेकर सरकार का बड़ा फैसला..विधानसभा में राजस्व मंत्री ने दिया यह जवाब.. REVENUE DEPARTMENT UPDATE: बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत! अब इस डेट तक मिलेगा ऑफलाइन दखल-कब्जा प्रमाण पत्र, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Budget Session : 'अधिकारियों के बल पर चल रही सरकार…', विधानसभा में बोले राजद MLA – हर दिन विधायकों को किया जा रहा गुमराह Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू, पहले सत्र में महिला सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर हंगामे के आसार Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा
12-Dec-2020 06:02 PM
PATNA : अपने दिग्गज नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को पाला बदलने से रोकने के लिए आरजेडी ने कार्रवाई की है. आरजेडी ने अपने दरभंगा जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव को पार्टी से बाहर निकाल दिया है. रामनरेश यादव का एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें वे सिद्दीकी को हरवाने की बात कर रहे थे. चर्चा ये है कि खुद लालू प्रसाद यादव ने सिद्दीकी को मनाने की पहल की थी, इसके बाद कार्रवाई की गयी है. गौरतलब है कि अब्दुल बारी सिद्दीकी के पाला बदलने की चर्चा आम थी.
दरअसल आरजेडी के दिग्गज नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी विधानसभा चुनाव में केवटी से हार गये थे. सिद्दीकी और उनके समर्थकों का आरोप था कि पार्टी के जिलाध्यक्ष ने ही उन्हें हराने की साजिश रची थी. जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव का ऑडियो क्लीप भी उनके पास था जिसमें वे सिद्दीकी को हराने की बात कर रहे हैं. ऑडियो में उन्हें बोलते हुए सुना गया कि सिद्दीकी को चुनाव में हरा देना है. चुनाव में हार के बाद अब्दुल बारी सिद्दीकी नाराज चल रहे थे.
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया पत्र
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ने पत्र जारी कर कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निदेशानुसार और राष्ट्रीय जनता दल दरभंगा के जिला उपाध्यक्ष फुजैल अंसारी की अनुशंसा के आलोक में बिहार विधानसभा 2020 में महागठबंधन उम्मीदवार के खिलाफ दल विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण दरभंगा जिला अध्यक्ष राम नरेश यादव को पद और प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है. चर्चा ये है कि सिद्दीकी न तेजस्वी यादव से बात कर रहे थे और ना ही प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद से. इसके बाद खुद लालू प्रसाद यादव ने पहल की और तब जिलाध्यक्ष को पार्टी से निकाला गया. हालांकि वायरल ऑडियो पर हंगामा मचने के बाद राजद के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव ने सफाई दी थी. उन्होंने कहा था कि यह फर्जी ऑडियो है और इसमें उनकी आवाज नहीं है.
गौरतलब है कि सियासी गलियारे में सिद्दीकी के पाला बदलने की चर्चा आम थी. खबर ये आ रही थी कि सिद्दीकी को जेडीयू ने मंत्री बनाने का ऑफर दिया है. मीडिया ने इस बाबत उनके पूछा तो सिद्दीकी ने कुछ भी बोलने से ही इंकार कर दिया था. इससे चर्चाओं को और बल मिला था.