ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
23-Dec-2022 11:03 AM
By RAKESH KUMAR
BHOJPUR : भोजपुर जिले के चांदी थाना पुलिस ने मैच जीतने की खुशी में विवादित नारे लगाए जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य की तलाश जारी है। भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में चौकीदार के बयान पर पांच नामजद समेत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है।
बता दें कि, भोजपुर जिले में देश विरोधी नारे लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवाओं का कुछ झुंड ट्रॉफी के साथ जुलूस निकाल कर जश्न मनाते देश विरोधी नारे लगाते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में कुछ युवा ट्राफी के साथ विवादित नारे लगाते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नही करता है। वहीं यह वायरल वीडियो जिले के नरबीरपुर टोला, का बताया जा रहा है। जो जिले के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है। वायरल वीडियो बैडमिंटन टूर्नामेंट के बाद जीत की ट्राफी के लेकर जश्न मनाते हुए का है
बताया जा रहा है कि, इस वायरल वीडियो की सूचना भोजपुर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह को मिली भोजपुर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने तुरंत एक टीम का गठन किया और मामले की जांच कराने में जुट गए। वहीं वायरल वीडियो को सही पाया और पुलिस कार्यवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे पांच युवकों को फौरन गिरफ्तार कर आगे की करवाई में जुट गई है। वहीं पुलिस गिरफ्तार किए गए युवकों से पूछताछ कर रही है और बाकी के युवकों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दिया है।
वहीं पुलिस ने चौकीदार के बयान पर पांच नामजद समेत व अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें मोहम्मद अरमान, मोहहम्द तनवीर आलम, कल्लू, सोनू नाम के दो आरोपितो को गिरफ्तार किया है। कोइलवर प्रखंड के नरबीरपुर टोला चांदी में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा था जिसमें कोइलवर बनाम चांदी के बीच फाइनल टूर्नामेंट खेला गया था टूर्नामेंट के दौरान पंचायत के कुछ प्रतिनिधि और कोइलवर ब्लॉक के कुछ कर्मी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थें। एक पूर्व विधायक को भी इस आयोजन में बुलाया गया था लेकिन वह नहीं आए थें। टूर्नामेंट के दौरान चांदी की टीम विजई हुई और ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया दोनों विजेताओं को इनाम के तौर पर ट्रॉफी दी गई थी जिसके बाद ट्रॉफी लेकर विजेता और उसके समर्थकों के द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे जुलूस में तकरीबन 25 से 30 युवक मौजूद थें।