रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत
18-Nov-2019 08:53 AM
PATNA: राजधानी पटना के पैदल यात्रियों को अब रोड क्रॉस करने में परेशानी नहीं होगी. नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने पुश बटन पैडेस्ट्रियन सिग्नल को लॉन्च किया है. पैदल यात्रियों को रोड पार करने में हो रही परेशानी को देखते हुए इसे लॉन्च किया गया है.
हड़ताली मोड़, पुनाईचक और पटना जू के गेट संख्या 1 पर पुश बटन सिग्नल लगाया गया है. पैदल यात्री अब बटन दबाकर जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार करेंगे. दरअसल सगुना मोड़ से इन्कम टैक्स तक ट्रैफिक लाइट के हटने से गाड़ियों की रफ्तार बढ़ गई है. जिससे पैदल यात्रियों को सड़क पार करने में परेशानी आ रही थी. अब इस मॉर्डन सिस्टम के लॉन्च होने से यह परेशानी दूर हो जाएगी.
पुश बटन सिस्टम के तहत सड़क के दोनों ओर ट्रैफिक सिग्नल का एक-एक पोल लगाया गया है, जो मास्टर कंट्रोल सिस्टम से जुड़ा हुआ है. वहीं पास में दोनों ओर एक-एक पुश बटन लगाया गया है. रोड क्रॉस करने के लिए पैदल यात्रियों को पुश बटना दबाना होगा. बटन प्रेस करने के बाद वेट का इंडिकेटर जलने लगेगा. 5 मिनट बाद सड़क पार करने का इंडिकेटर जलना शुरू होगा. जिसके बाद 40 सेकेंड के लिए पैदल यात्रियों को ट्रैफिक सिग्नल ग्रीन दिखेगा और सड़क से गुजर रहे गाड़ियों के लिए सिग्नल रेड होगा.