सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?
05-Sep-2024 05:21 PM
By First Bihar
GAYA: पहली पत्नी के जिंदा रहते 4 बच्चों के बाप ने मुस्लिम लड़की से दूसरी शादी रचा ली। लेकिन जब इस बात की भनक पहली पत्नी को लगी तब वो एसपी साहब से शिकायत करने के लिए घर से निकल गयी। लेकिन बस स्टैंड पर दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पति ने पहली पत्नी और बच्चों की जमकर पिटाई कर दी।
महिला का पति वकील कुमार बिहार पुलिस का कॉन्स्टेबल है जिसकी तैनाती औरंगाबाद में है। पहली पत्नी फूला देवी अपने चार बच्चों को लेकर औरंगाबाद एसपी से मिलने के लिए निकली थी लेकिन रास्ते में उसे पति वकील कुमार ने घेर लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी। फूला देवी गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के शाकिर बिगहा की रहने वाली है।
फूला देवी ने बताया कि वो चार बच्चों की मां है। सभी बच्चों के साथ वो बेलागंज से गया पहुंचकर सिकरिया मोड़ बस स्टैंड से बस पड़कर औरंगाबाद जा रही थी। औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने जाने के दौरान पति वकील कुमार एक मुस्लिम महिला के साथ बस स्टैंड पर ही पिटाई करने लगा। यहां तक की अपने चार बच्चों को भी झाड़ी में ले जाकर पीटने लगा। लेकिन किसी तरह उसकी और चारों बच्चों की जान बच पाई जिसके बाद वो रामपुर थाने पहुंची।
पीड़िता फूला देवी ने बताया कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। अब वो पहली पत्नी और बच्चों से छुटकारा पाना चाहता है। पीड़िता ने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी। पीड़िता ने कहा कि इस हालत में अब उसे अपने बच्चों के भरण पोषण की चिंता सता रही हैं। पीड़िता ने औरंगाबाद एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। वही थाने में मौजूद डीएसपी ने पीड़िता को न्याय का भरोसा दिलाया है।