Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश
07-Aug-2022 06:22 PM
DESK: 50 लाख रूपये का कर्ज चुकाने के लिए एक पति ने ऐसा कदम उठाया कि लोग भी हैरान रह गये। आप भी कलयुगी पति की करतूत को जानेंगे तो हतप्रभ हो जाएंगे। पहले तो इसने अपनी पत्नी का 35 लाख रुपये का बीमा कराया फिर बीमा की राशि को हासिल करने के लिए पत्नी की हत्या की साजिश रच दी। पत्नी की हत्या की सुपारी उसने तीन लोगों को 5 लाख रुपये में दे दी।
जिसके बाद बदमाशों ने महिला की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये थे। जबकि उसका पति बीमा की रकम को पाने की कोशिश में लगा था लेकिन तभी पुलिस ने पति के सीडीआर को खंगाला तब जाकर मामले का खुलासा किया जा सका और पति के मंसूबों पर पानी फेर दिया गया।
मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ की है जहां कुरावर जोड़ इलाके में पूजा मीणा नामक महिला की बीते 26 जून को हत्या कर दी गयी। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को जब पता चला कि हत्या की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति बद्री प्रसाद मीणा ने रची थी। शूटरों को पैसे देकर पत्नी की पहले हत्या करायी फिर मौसेरे भाइयों को इस मामले में फंसाने की कोशिश की।
बद्री पर पहले से ही 50 लाख का कर्ज था पत्नी की हत्या के लिए 5 लाख रुपये सुपारी दी वो भी कर्ज लेकर ही दिया था। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए पति बद्री प्रसाद और शूटर हुनरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि गोलू और शाकिर नामक शूटरों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पायी है। इन तीन अपराधियों ने गोली मारकर पूजा की हत्या की थी। मृतका के पति की सीडीआर खंगाली गयी तब मामले का खुलासा हुआ।