Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद
23-Aug-2024 08:25 AM
By First Bihar
PATNA : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पहली बार बिहार पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री पटना के एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित शाहिद रामफल मंडल के शहादत दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ प्रदेश के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
दरअसल, बिहार में 2025 का विधानसभा चुनाव होने वाला है और उसको लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल करने वाले नेताओं को बिहार बुलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शिवराज बिहार आ रहे हैं। यहां आकर वो बिहार प्रदेश के नेताओं को विधानसभा चुनाव को लेकर टिप्स भी देंगे।
मालूम हो कि, लोकसभा चुनाव में मामा (शिवराज सिंह चौहान ) का जलवा देखने को मिला। इसके बाद अब वह भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में उभर कर आए हैं। बिहार में जिस तरह से लोकसभा चुनाव में एनडीए का 40 में से 40 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा था, लेकिन यह दावा पूरा नहीं हो पाया। ऐसे में अब भाजपा की केंद्रीय नेतृत्व उन चेहरों को बिहार भेज रही है जो लोकसभा में करिश्मा दिखा चुके हैं।
आपको बताते चलें कि, शिवराज सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और लोग उन्हें मामा कह कर पुकारते हैं। साल 2022 में कमलनाथ के स्थान पर शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मुख्यमंत्री बने। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद शिवराज सिंह चौहान के जगह मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया। 2024 के लोकसभा में उन्होंने विदिशा लोकसभा सीट पर 8 लाख से अधिक वोटों से ऐतिहासिक जीत हासिल की, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ गई। वहीं अब शिवराज सिंह को केंद्र सरकार में केंद्रीय कृषि और किसान मंत्री बनाया गया।