ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव

बिहार: पहाड़पुर स्टेशन पर पटरी से उतरे ट्रेन के दो कोच, तीन राजधानी समेत कई ट्रेनें प्रभावित

बिहार: पहाड़पुर स्टेशन पर पटरी से उतरे ट्रेन के दो कोच, तीन राजधानी समेत कई ट्रेनें प्रभावित

07-Feb-2022 09:58 AM

GAYA : पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल के पहाड़पुर स्टेशन के पास कोडरमा से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो आ रही कोचिंग स्पेशल एमटी ट्रेन पहाड़पुर के पास पटरी से उतर गई. यह हादसा सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर हुआ. हादसा डाउन लाइन पर हुआ. इसके बाद पीछे आ रही नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली सियालहद राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें जहां की जहां खड़ी हो गईं. अब भी ट्रेन परिचालन बाधित है.


घटना की सूचना पाते ही विभागीय अधिकारियों का दल घटनास्थल पर पहुंच रहा है. धनबाद रेल मंडल के डीआरएम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मौके पर आरपीएफ पहाड़पुर एसएस, एसएसई सिग्नल, एसएसई-टीआरडी व अन्य अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं.


इलेक्शन स्पेशल ट्रेन सेना के जवानों को गंतव्य तक पहुंचा कर खाली लौट रही थी. पहाड़पुर स्टेशन के लूप लाइन से डाउन लाइन में जाने के दौरान यह घटना हुई. आरपीएफ के इंस्पेक्टर जवाहर लाल घटना की सूचना पाते ही तत्काल कोडरमा से सड़क मार्ग से घटना स्थल पर टीम के साथ पहुंचकर ट्रेन को सुरक्षा घेरे में ले लिया है.


रेल सूत्रों ने बताया कि पहाड़पुर रेलवे स्टेशन यार्ड में किलोमीटर संख्या 436/15-17 के पास प्वाइंट नंबर 55AE से एम टी कोचिंग रैक का इंजन से छटा कोच संख्या ECoR 164379 व पांचवा कोच ER 102527 का चक्का बेटरी हो गया है. गोमो से सुबह 05.15 बजे एआरटी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है.