ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / पढ़ाई छोड़ शिक्षकों से सारे काम करवा रही नीतीश सरकार, BJP एमएलसी बोले.....

पढ़ाई छोड़ शिक्षकों से सारे काम करवा रही नीतीश सरकार, BJP एमएलसी बोले.. अब तो बालू के अवैध खनन की निगरानी भी दी जाए

30-Jan-2022 02:34 PM

PATNA : नीतीश सरकार के एक फरमान को लेकर बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव ने अपनी ही सरकार के खिलाफ भड़क गये हैं. नवल किशोर ने शराबबंदी को लेकर शिक्षकों को दिए गए आदेश के खिलाफ अपनी ही सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि अब तक शिक्षकों को 17 से 18 काम पहले से दे रखे हैं. और अब एक काम और थोप दिया है.


पहले से ही उन पर हाथी, बोरा बेचने और चावल दाल खरीदने का काम, खुले में शौच कर रहे लोगों का फोटो खींचने का काम दिया हुआ है. अब, शिक्षकों को शराबियों पर नजर रखने को कहा गया है, यह क्या मजाक चल रहा है. शिक्षक अब शराब माफियाओं को पकड़ेगी, यही काम रह गया है. बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पुलिस की छुट्टी कर दीजिए. अपराधियों को भी पकड़ने का भी काम शिक्षक को ही दे दीजिए. थानों में पुलिस की जगह शिक्षकों को लगा दीजिये. 


नवल किशोर ने कहा कि जब ऐसे आदेश पर सवाल उठाया जाता है तो कहते हैं कि शिक्षक समाज के प्रबुद्ध लोग है वह ये काम अच्छे से कर सकते हैं. तो क्या प्रबुद्ध लोग अंडा और बोरा बेचेंगे. नैपकिन और दवाई बाँटेंगे. इतना ही प्रबुद्ध हैं तो उनकी पोस्टिंग थानों पर कर दीजिये. बिहार में अधिकारी घूस भी खूब लेते हैं. उनका विडियो बनाने और उनको पकड़ने का काम भी शिक्षकों को ही दे देना चाहिए.


बीजेपी एमएलसी यहीं नहीं रूके. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में बालू माफियाओं को पकड़ने की जिम्मेवारी भी शिक्षकों को ही दे दी नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार में पढ़ाने के अलावा पूरा काम शिक्षक ही करते हैं. शिक्षकों को कभी चुनाव में ड्यूटी लगा दिया जाता है तो कभी लोगों की गणना करने में लगा दिया जाता है. कभी यह फरमान नहीं जारी किया जाता कि पढ़ाई अच्छे से की जाये.पढ़ाई के अलावा जितने काम हैं, सभी काम शिक्षकों से ही करवाए जा रहे हैं.