ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / पश्चिम चंपारण के कई थानों के बदले गए थानाध्यक्ष, जानिए अब किसके हाथों...

पश्चिम चंपारण के कई थानों के बदले गए थानाध्यक्ष, जानिए अब किसके हाथों होगी कमान

31-Jan-2022 08:24 AM

By ALOK KUMAR

BETTIAH : पश्चिम चम्पारण के बेतिया पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा के द्वारा सात थानों के थानाध्यक्ष को स्थानांतरित करते हुए नए थानेदारों को पदस्थापित किया गया है। नौतन थानाध्यक्ष के खाली चल रहे पद पर तकनीकी सेल के प्रभारी अवर निरीक्षक खालिद अख्तर को नौतन थाना का थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। 


वहीं भंगहा थानाध्यक्ष मनोज कुमार को अनुसूचित जाति/जनजाति थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। गोपनीय प्रवाचक अजय कुमार चौधरी को बलथर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रभारी, परिवहन शाखा, पुलिस केन्द्र में पदस्थापित अनुज कुमार पांडेय को कुमार बाग ओपी का थानाध्यक्ष, जगदीशपुर ओपी प्रभारी नवीन कुमार को भंगहा का थानाध्यक्ष, वहीं पुलिस केन्द्र में उपस्कर प्रभारी राजू मिश्रा को जगदीशपुर ओपी का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं कुमारबाग ओपी थानाध्यक्ष राणा प्रसाद को नगर थाना के सामान्य अवर निरीक्षक में स्थानांतरित किया गया है। बेतिया यातायात थाना के थानाध्यक्ष हरेन्द्र मिश्रा के सेवानिवृत्त होने के पश्चात रिक्त चल रहे पद पर मधनिषेध कोषांग के प्रभारी संजय मिश्रा को नया प्रभारी थानाध्यक्ष यातायात नियुक्त किया गया है।


पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता को विशेष कार्य पदाधिकारी से प्रभारी परिचारी, पुलिस केन्द्र की जिम्मेदारी दी गई है तो वर्तमान प्रभारी प्रचारी राजीव कुमार 1 को विशेष कार्य पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। साथ ही 22 अवर निरीक्षक व सहायक अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को विभिन्न थानों व पुलिस केन्द्रों में नई जिम्मेदारी देते हुए पदस्थापित किया गया है। उक्त स्थानांतरण से संबंधित अधिसूचना पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा के द्वारा जारी करते हुए 24 घंटा में सभी अधिकारियों को संबंधित थानों में प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।