ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / पाबंदियां हटी : बाजारों में बढ़ेगी रौनक, जानिए आज से क्या-क्या खुलेगा, कहां...

पाबंदियां हटी : बाजारों में बढ़ेगी रौनक, जानिए आज से क्या-क्या खुलेगा, कहां रहेगी आंशिक बंदी

07-Feb-2022 08:07 AM

PATNA : कोरोनावायरस की तीसरी लहर के दौरान जो पाबंदियां लगाई गई थी उनमें से ज्यादातर को सरकार ने अब खत्म कर दिया है. आज से बाज़ारों और स्कूलों में रौनक लौटेगी. राज्य में अब तो ना नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा और ना ही बाजार पर कोई पाबंदी. हालांकि अभी भी शादी विवाह अंतिम संस्कार जैसे समारोह में आने वाले लोगों के ऊपर लिमिट लगा कर रखी गई है. यह बात अलग है कि अब शादी विवाह अंतिम संस्कार जैसे मौकों पर 200 लोग अधिकतम शामिल हो पाएंगे.


शादी-विवाह की सूचना पहले की तरह तीन दिन पूर्व स्थानीय थाना को सूचना देने की व्यवस्था बहाल रहेगी. सभी सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, शैक्षणिक, सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन पूर्वानुमति के साथ होंगे. बारात में जुलूस और डीजे की अनुमति फिलहाल नहीं होगी.


कोरोना संक्रमण की समीक्षा के लिए रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समूह (सीएमजी) की बैठक हुई. वीडियो कान्फ्रेसिंग से हुई इस बैठक में पाबंदियों में ढील देने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपमुख्मंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर प्रतिबंधों में ढील की जानकारी साझा की. इसके बाद गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी विस्तृत जानकारी दी.


सरकार ने राज्य के सभी दुकानों, प्रतिष्ठानों, शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थलों को भी खोलने का फैसला किया है, हालांकि पार्क और दूसरे तरह के उद्यानों पर अभी भी थोड़ा अंकुश रहेगा. सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक ही पार्क और उद्यान खुल पाएंगे. सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्टेडियम, स्विमिंग पूल और रेस्टोरेंट को 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ चलाने की इजाजत होगी.


बिहार में धार्मिक स्थलों को फिलहाल बंद रखा गया था लेकिन अब सरकार की तरफ से लगाई गई पाबंदियों में छूट के बाद श्रद्धालु भगवान की पूजा भी कर पाएंगे. अब तक धार्मिक स्थलों में केवल पुजारियों और दूसरे धर्म गुरुओं को पूजा की इजाजत थी. सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए अभी भी लोगों को मास्क का इस्तेमाल करने और सामाजिक दूरी का पालन करने की सलाह दी है.