ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

पासपोर्ट वैरीफिकेशन के नाम पर रिश्वत की मांग, नरकटियागंज में दारोगा और बक्सर में मुंशी का वीडियो हो रहा वायरल

05-Apr-2022 06:57 PM

By ALOK KUMAR

DESK: पासपोर्ट वैरीफिकेशन के नाम पर बिहार के पुलिस पदाधिकारियों का घूस लेते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में एक दारोगा और बक्सर में एक मुंशी का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 


सबसे पहले बात हम नरकटियागंज की करते हैं। वायरल वीडियो में दारोगा भीमसेन प्रसाद घूस लेते नजर आ रहे हैं। मामला बेतिया के नरकटियागंज अनुमंडल के लौरिया थाना क्षेत्र का है। जहां पासपोर्ट के सत्यापन कराने के नाम पर लौरिया थाने में तैनात दारोगा भीमसेन प्रसाद यादव घूस लेते दिख नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में एक शख्स दारोगा को 700 रुपया दे रहा है जबकि दारोगा और 300 रुपये की मांग कर रहे हैं। 


बताया जा रहा है कि दारोगा भीमसेन प्रसाद यादव पासपोर्ट सत्यापन के लिए तेलपुर और सिकटा देवराज गांव गए थे।पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर 1000 रुपया रिश्वत की मांग कर रहे थे। पासपोर्ट बनवाने वाला शख्स 700 रुपया दे रहा था लेकिन दारोगा साहब एक हजार रुपये मांग रहे थे। पैसा कम करने की बात शख्स कर रहा था लेकिन दारोगा मानने को तैयार नहीं थे। इसी बीच किसी ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि नरकटियागंज डीएसपी कुंदन कुमार से मामले की जांच कराई जा रही है। दारोगा पर आरोप यदि सही पाया गया तब कार्रवाई की जाएगी। कोई भी पुलिसकर्मी यदि गलत करेगा तो बख्शा नहीं जाएगा। 


अब बात बक्सर की करते हैं जहां सिमरी थाने में तैनात मुंशी भी पासपोर्ट वैरिफिकेशन के नाम पर एक युवक से रिश्वत की मांग कर दी। मुंशी का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह युवक से यह कहता दिख रहा है कि तुमकों सिस्टम मालूम नहीं है यह पैसा ऊपर तक जाता है। साहब के फोन का रिचार्ज ही 699 रुपये का आता है। अपने बच्चों का पेट दाबकर हम अपने वेतन से यह पैसा देंगे क्या? पास्पोर्ट बनाना है तो पैसा दो नहीं तो जाओ। अगर नहीं दोगे तो लेने के देने पड़ जाएगा। वैरिफिकेशन रिजेक्ट हो जाएगा तो फिर से प्रोसेस करना पड़ेगा।


मुंशी ने सीनियर अधिकारियों के नाम पर पैसे का डिमांड किया। मुंशी के इस डिमांड को युवक ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मुंशी द्वारा पासपोर्ट सत्यापन कराने के एवज में मांगे गये घूस का वीडियो वायरल होने की जानकारी जब एसपी नीरज कुमार को दी गयी तब उन्होंने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा कि वायरल वीडियो की जांच के आदेश दिए गये है मामले में जो भी दोषी होंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।