ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / ओवैसी बोले-एक्सपायरी डेट की दवा हो चुके हैं नीतीश कुमार, कहीं कोई पूछ...

ओवैसी बोले-एक्सपायरी डेट की दवा हो चुके हैं नीतीश कुमार, कहीं कोई पूछ नहीं, गोपालगंज में वोट देने वालों को मेरा सलाम

15-Nov-2022 09:14 PM

DESK: AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजनीति में एक्सपायरी डेट की दवा बताया है. ओवैसी ने कहा कि नीतीश कुमार पॉलिटिक्स में खत्म हो चुके हैं. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बिहार में गोपालगंज का उपचुनाव लड़ कर उन्होंने एकदम सही काम किया है. गोपालगंज में जिन लोगों ने उनके उम्मीदवार को वोट दिया, वे उन्हें सलाम करते हैं.


एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि फिलहाल देश में नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प सामने नहीं है. ओवैसी ने कहा कि नीतीश कुमार तो खत्म हो चुके हैं. राहुल गांधी को वे प्रधानमंत्री पद के लायक नहीं मानते हैं. राहुल गांधी में इतनी ताकत है तो वे फिर से अमेठी का चुनाव जीत कर ही दिखा दें. उनकी हालत तो ये है कि अगर रायबरेली में सोनिया गांधी खुद चुनाव नहीं लडे तो उस सीट से भी कांग्रेस हारेगी.


लालू-नीतीश से पूछ कर नहीं लडेंगे चुनाव

ओवैसी से पूछा गया कि लोग ये कह रहे हैं कि गोपालगंज में उनके उम्मीदवार के कारण भाजपा की जीत हो गयी. जवाब में ओवैसी ने कहा कि वे लालू-नीतीश या कांग्रेस से पूछ कर तो चुनाव नहीं लड़ेंगे न. बिहार में राजद की सरकार है, ये तजस्वी यादव को सोंचना चाहिये कि लोगों ने उन्हें वोट क्यों नहीं दिया. तेजस्वी यादव और उनका गठबंधन पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार में 40 में से 39 सीट हार गये थे. क्या वहां भी हमने हराया था क्या. वे पिछले लोकसभा चुनाव में सिर्फ एक सीट किशनगंज से चुनाव जीत पाये जहां से हमारी पार्टी का उम्मीदवार मजबूती से चुनाव लड रहा था.


हमारे विधायकों को क्यों तोड़ा

औवैसी ने कहा कि हमने बिहार में चार साल मेहनत कर लोगों को अपने पक्ष में गोलबंद किया था. जिन्हें कोई जानता नहीं था उन्हें टिकट दिया था. हमारे पांच विधायक जीते और उनमें से चार को राजद ने तोड़ लिया. तब किसी ने कुछ भी क्यों नहीं कहा. महाराष्ट्र में जब शिवसेना और कांग्रेस के विधायक बीजेपी में भाग गये तो सारी विपक्षी पार्टियों ने मीटिंग कर कहा कि ये राजनीतिक आतंकवाद है. बिहार में जब हमारे चार विधायकों को तोड़ा गया तो किसी ने विरोध क्यों नहीं किया.


औवेसी ने कहा कि उन पर ये आऱोप लगाना कि वे बीजेपी को फायदा पहुंचा रहे हैं पूरी तरह से गलत है. यूपी में तो हमें वोट नहीं आय़े फिर समाजवादी पार्टी क्यों हारी. अखिलेश यादव के इस्तीफा देने पर आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उप चुनाव हुआ और उसमें समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार हार गया. उस चुनाव में तो हम नहीं लड़ रहे थे. फिर समाजवादी पार्टी क्यों हार गयी. क्या सपा और बीजेपी के बीच कोई सेटिंग थी.