बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
13-Nov-2019 01:32 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : विपक्षी दलों ने भले ही बड़े तामझाम के साथ आक्रोश मार्च निकालकर एनडीए सरकार की नीतियों का विरोध किया हो लेकिन पटना जिला प्रशासन ने विपक्ष के बड़े नेताओं का नोटिस तक नहीं लिया। पटना के गांधी मैदान से निकलकर कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले इन नेताओं का ज्ञापन लेने के लिए पटना के डीएम कार्यालय में मौजूद नहीं रहे। डीएम की गैरमौजूदगी से नाराज विपक्ष के नेताओं ने बिना ज्ञापन दिए ही वापस लौटना बेहतर समझा।
रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व मुख्यमंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी, आरजेडी की तरफ से प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी, विधायक रामानुज प्रसाद और वाम दलों के नेता आक्रोश मार्च के बाद ज्ञापन सौंपने पटना डीएम के कार्यालय पहुंचे थे लेकिन डीएम साहब को कार्यालय में मौजूद नहीं देख उपेंद्र कुशवाहा गुस्से से भड़क उठे। कुशवाहा ने आरोप लगाया कि पटना डीएम ने जानबूझकर विपक्ष के बड़े नेताओं की अनदेखी की है। हालांकि पटना जिला प्रशासन की तरफ से एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी लेकिन विपक्ष के नेताओं ने मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपने की बजाय वहां से वापस लौटना ही बेहतर समझा।
उपेंद्र कुशवाहा ने आरोप लगाया कि पट्टा जिला प्रशासन विपक्ष के बड़े नेताओं को नेगलेक्ट कर रहा है और यह सब सीएम आवास के इशारे पर हो रहा है। कुशवाहा ने कहा कि बिहार में सरकार चौपट स्थिति में पहुंच चुकी है और विपक्ष का यह विरोध आगे भी जारी रहेगा।