ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / पटना : सर्जरी के बाद पता चला मरीज है कोरोना संक्रमित, अस्पताल में...

पटना : सर्जरी के बाद पता चला मरीज है कोरोना संक्रमित, अस्पताल में मचा हड़कंप

24-Aug-2020 09:37 AM

PATNA : पटना के इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में उस वक्त हड़कंप मच गया जह डॉक्टर समेत अस्पताल के कर्मियों को पता लगा कि जिस मरीज का कुछ देर पहले ऑपरेशन किया गया था, वो कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. 

बिना कोरोना जांच के ही ऑपरेशन कर मरीज को पेशमेकर लगाना महंगा पड़ गया. इसके बाद लैब को सैनिटाइज किया जा रहा है, वहीं ऑपरेशन में शामिल डॉक्टर और सहायक खुद को क्वारंटाइन  करने के लिए अपने उच्च अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं. 

जांच रिपोर्ट आने के बाद मरीज को कोरोना वार्ड में शिफ्ट किया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि  सीने में लगातार दर्द और बिगड़ी हालत को देखते हुए 50 साल के एक मरीज को परिजन तीन दिन पहले आइजीआइसी में लाया गया था. जहां जांच के बाद डॉक्टर ने अस्थायी पेसमेकर लगाने की बात कही. मरीज को बिना कोरोना जांच किये बगैर अस्पताल के  जनरल वार्ड में भर्ती कर दिया. अगले दिन  कोरोना जांच करायी गयी, लेकिन रिपोर्ट आने के पहले ही डॉक्टरों ने सर्जरी कर पेसमेकर लगा दिया और फिर वार्ड में भर्ती कर दिया गया.   पेसमेकर लगाने के कुछ घंटे बाद ही मरीज की कोरोना रिपोर्ट आई और वह पॉजिटिव पाया गया. जनरल वार्ड में भर्ती दूसरे मरीजों को जैसे ही रात को उस मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली, उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया. वमामले की जानकारी होने के बाद देर रात मरीज को कोविड वार्ड में शिफ्ट कराया गया, फिर मामला शांत हुआ.