ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / ₹199 में फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन आर्डर किया सल्फास, खाकर किया सुसाइड, अब कंपनी...

₹199 में फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन आर्डर किया सल्फास, खाकर किया सुसाइड, अब कंपनी पर दर्ज हुआ केस

04-Jan-2022 11:54 AM

DESK : अभी तक आपने सल्फ़ास खाकर आत्महत्या करने के कई मामले सुने होंगे, लेकिन ऑनलाइन सल्फ़ास खरीद कर आत्महत्या करने का यह पहला मामला होगा. इस मामले में फ्लिप्कार्ट पर केस भी हो गया है. 


दरअसल, यह मामला तीन माह पहले का है. वाहिद (24 साल) पुत्र फारुख कैब ड्राइवर था. उसने सल्फ़ास खाकर गाड़ी में ही आत्महत्या कर ली थी. मसूरी के रहने वाले शाहिद ने कोर्ट में अर्जी दी थी कि उनका बड़ा भाई अब्दुल वाहिद कैब चलाता था. वो पिछले लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से बहुत परेशान था और 10 सितंबर ऑनलाइन ₹199 में फ्लिपकार्ट से आर्डर करके सल्फास का पाउडर खरीदा था. 


शिकायत के मुताबिक, 18 सितंबर को उसे सल्फास की डिलीवरी मिली थी. 24 सितंबर को उसने इसे खाकर आत्महत्या कर ली. वादी ने अदालत से कहा कि इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए. 


दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने flipkart के डायरेक्टर और एरिया मैनेजर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है. कोर्ट में अर्जी मिलने के बाद अदालत ने गाजियाबाद पुलिस को निर्देश दिया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करें. 


वहीं इस मामले में गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.