ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / news / ONLINE क्लास के दौरान कोचिंग की छात्रा को दिल दे बैठे गुरुजी, मंदिर...

ONLINE क्लास के दौरान कोचिंग की छात्रा को दिल दे बैठे गुरुजी, मंदिर में जाकर दोनों ने कर ली शादी

06-Jun-2021 10:33 AM

BHAGALPUR: कहा गया है कि प्यार अंधा होता है यह कही भी किसी से हो सकता है। लेकिन जब गुरु और शिष्या के बीच का संबध शादी के बंधन तक पहुंच जाए तो चर्चा होना लाजिमी है। ताजा मामला भागलपुर और बांका जिले से जुड़ा है। भागलपुर का रोहित और बांका की काजल की यह प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल पढ़ाई के दौरान दोनों में प्यार हुआ और यह बात शादी तक पहुंच गयी। 


काजल को रोहित पसंद आ गया वही रोहित भी उसे चाहने लगा। लेकिन अपने दिल की बात काजल इजहार नहीं कर पा रही थी। काजल के इशारे को रोहित ने समझ लिया। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। दोनों इस दौरान मिलने लगे और अपने प्रेम का इजहार करने लगे। जब इस बात की चर्चा समाज में होनी शुरू हो गयी तब दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली।

भागलपुर के सुल्‍तागनंज के कुमारपुर गांव निवासी रोहित सुल्तानगंज बाजार और बांका के झखरा नहर मोड़ पर दिशा फिजिक्स नामक कोचिंग का संचालन करता है। वहां बांका के शंभूगंज प्रखंड के बिरनौधा गांव की काजल पढ़ने आती थी। इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्‍यार हो गया। लॉकडाउन में शिक्षण संस्थान बंद होने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई के साथ दोनों का प्यार भी गहराता चला गया।


इस दौरान दोनों ने चोरी-चुपके शादी कर ली।  गुरु और छात्रा की शादी का वीडियो और सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। इस पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद खुद शिक्षक रोहित ने एक ऑडियो जारी किया है। जिसमें उसने कहा कि हमदोनों ने प्रेम विवाह किया है। शादी के बाद दोनों के परिजनों रोहित और काजल को स्वीकार कर लिया। परिजनों का कहना है कि प्रेम विवाह करना कोई गुनाह नहीं है। इससे जातिवाद और दहेजप्रथा पर अंकुश लगेगा। वही गुरु और छात्रा की शादी की खबर मिलने के बाद इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है।