ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गया में लोगों को रुला रहा प्याज, खुदरा बाजार में बढ़ी कीमत

26-Aug-2019 06:57 PM

By 7

GAYA : प्याज की कीमतें एक बार फिर आम आदमी को रुला रही हैं. देश में पिछले एक महीने के दौरान प्याज की कीमतें आसमान पर पहुंच गई हैं. राजधानी में इस दौरान प्याज के भाव में 75 प्रतिशत से भी ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है. प्याज की फसल तैयार होने से पहले इसकी बढ़ती कीमत बिहार में गया के लोगों को खूब रुला रही है. इसे पढ़कर आपको थोड़ा अजीब सा लग रहा होगा लेकिन सच्चाई है कि प्याज के भाव लोगों को रुलाने पर विवश कर रखा है. प्याज का भाव कम होने के बदले बढ़ते ही जा रहे हैं. गया में खुदरा बाजार में प्याज 25 से 30 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है. राजधानी में 34 से 36 रुपये बिक रहा प्याज नासिक में मौसम खराब है उसके कारण प्याल की खुदाई पर असर पड़ रहा है. मंडी में प्याज नहीं आ रहा है. इस कारण भी भाव में तेजी है. राजधानी पटना में पिछले सप्ताह प्याज के भाव में कमी आयी थी. पिछले सप्ताह खुदरा बाजार में प्याज का भाव 45 रुपये तक चला गया था. जबकि थोक मंडी में भाव था 34 से 36 रुपये प्रतिकिलो रहा. इससे पहले प्याज की कीमत 24 से 26 रुपये प्रति किलो था. गया के सब्जी मार्केट में प्याज का दाम 125 रूपये का 5 किलो हो गया है. बाजार में छोटे प्याज 25 रूपये किलो और बड़े प्याज 30 रुपया से 35 रुपया किलो बेचा जा रहा है. जिस तरह से भाव में उछाल देखा जा रहा है, उसके अनुसार कारोबारियों को आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ने की उम्मीद है. प्याज कीमतों पर लगेगी लगाम - केंद्र प्याज की लगातार बढ़ती कीमत पर उपभोक्ता मंत्रालय ने बैठक की है. सूत्रों का कहना है कि सरकार मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस लगा सकती है. बैठक में जमाखोरी के खिलाफ सख्ती के आदेश दिए गए हैं. साथ ही सफल के स्टोर में प्याज का रिटेल भाव 23.90 रुपये प्रति किलो तय किया गया है. कीमतों पर लगाम लगाने के लिए नैफेड और एनसीसीएफ को प्याज खुले बाजार में बिक्री करने का आदेश दिया गया है. साथ ही बफर स्टॉक को खुले बाजार में बेचने का भी आदेश दिया है. दो महीने में नई फसल आने पर भाव में नरमी आने की उम्मीद है. गया से पंकज कुमार की रिपोर्ट