ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम

नवादा में वज्रपात से मासूम की मौत, घर में पसरा मातम

26-Jul-2019 02:01 PM

By 7

NAWADA : वज्रपात का कहर एक बार फिर से टूटा है. इस वक्त खबर सामने आ रही है नवादा से जहां वज्रपात की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई है. हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है. पूरी घटना जिले के गोविंदपुर थाना इलाके के नारायणपुर गांव की है. जहां वज्रपात से एक बच्चे की मौत हो गई है. मृतक बच्चे की पहचान कारू राजवंशी के बेटे सचिन कुमार (15) के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे घर के बाहर ही पास के स्कूल के समीप खेल रहे थे. उसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से मासूम उसकी चपेट में आ गया. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बच्चे को आनन फानन में पीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. नवादा से ईलू सिन्हा की रिपोर्ट