बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा
01-Aug-2021 07:23 PM
DESK : टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है. भारतीय हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गयी है. 1972 के बाद पहली दफे भारतीय हॉकी टीम ओलंपकि मुकाबले के सेमीफाइनल में पहुंची है. सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला बेल्जियम से होगा.
हालांकि भारतीय हॉकी टीम ने 1980 के मास्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था. लेकिन उस ओलंपिक में सेमीफाइनल का फॉर्मेट नहीं था. ग्रुप लेवल के मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा अंक वाली दो टीमें सीधे फाइनल में पहुंच गयी थीं. जिनके बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था. टीम इंडिया ने तब गोल्ड मेडल जीता था. उससे पहले 1972 में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी तो 1976 के ओलंपिक में टीम इंडिया नॉकआउट मुकाबले तक भी नहीं पहुंच पायी थी.

ग्रेट ब्रिटेन को आसानी से हराया
भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि मुकाबला कडा होगा लेकिन टीम इंडिया ने ब्रिटेन को आसानी से हराया. भारतीय टीम की ओर से तीनों फील्ड गोल हुए. भारत के लिए खेल के 7वें मिनट में दिलप्रीत सिंह, 16वें मिनट में गुरजंत सिंह और 57वें मिनट में हार्दिक सिंह ने गोल दागा.

भारतीय हॉकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद पदक की उम्मीदें बढ़ गयी हैं. वैसे भी ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का स्वर्णिम इतिहास रहा है. मेंस हॉकी में भारत ने अब तक 8 गोल्ड मेडल जीते हैं. किसी दूसरी टीम ने हॉकी में इतने गोल्ड मेडल नहीं जीते हैं. इंडिया ने 1928, 1932, 1936, 1948, 1952, 1956, 1964 और 1980 ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था. भारतीय टीम ने 1960 में सिल्वर मेडल के साथ साथ 1968 औऱ 1972 के ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.
