ब्रेकिंग न्यूज़

11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी ‘जनता को बेवकूफ बनाकर बेटे के लिए राज सिंहासन की व्यवस्था कर गए नीतीश’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला

ओला की बुकिंग कर शातिर ले उड़ा कार, पटना से नवादा के लिए की थी बुकिंग

03-Feb-2021 09:52 AM

PATNA : ओला ट्रैवल ऐप के जरिए गाड़ी की बुकिंग कर उसे ले उड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल एक शातिर अपराधी ने पटना से नवादा जाने के लिए ओला ऐप के जरिए गाड़ी की बुकिंग की और ड्राइवर के हाथ पैर बांधकर स्विफ्ट डिजायर कार ले उड़ा.

पुलिस ने किरहिंडी गांव के पास से ओला कंपनी की टैक्सी स्विफ्ट डिजायर को मंगलवार को बरामद कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने एक अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया है.

तेलपा पुलिस और पटना पुलिसने ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाते हुए ओला कंपनी के कार को बरामद किया  है. इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि 1 फरवरी को पटना के करबिगहिया स्टेशन से दो लोगों ने ओला कार स्विफ्ट डिजायर की बुकिंग की थी. पहले तो वे दोनों कार को नौबतपुर लेकर गए फिर नौबतपुर से कार में दो और लोक सवार हो गए. इसके बाद ड्राइवर को अरवल चलने को कहा. 

अरवल पहुंचने पर अपराधियों ने ड्राइवर को कट्टा दिखाकर हाथ पैर बांध दिया और कुबड़ी थाना के तेलपा के पास उसे फेंक दिया और कार लेकर फरार हो गए. आसपास के लोगों ने ड्राइवर को देखकर  पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी और फिर पुलिस ने ड्राइवर को बंधन से आजाद कराया और पूछताछ की तो पूरे मामले का पता चला.

कार की चोरी होने के बाद से पुलिस अलर्ट हो गई और फिर मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार को फिर किरहिंडी गांव के पास से संदिग्ध हालत में बरामद किया है.