मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
04-Jun-2023 07:01 PM
By First Bihar
PATNA: ओडिशा के बालासोर में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुई भीषण ट्रेन हादसे में अब तक 275 लोगों की मौत हो गयी जबकि सैकड़ों घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे में सुरक्षित बचे 40 रेल यात्रियों को बालासोर से बस के जरीये पटना लाया गया। ये सभी यात्री अररिया, किशनगंज, दरभंगा, सीतामढ़ी और समस्तीपुर के रहने वाले हैं।
सभी को भागलपुर होते हुए अररिया भेजा गया है। सभी यात्री काफी डरे हुए हैं। उनके चेहरे की हंसी गायब हो गयी है। सभी चाहते हैं कि वे जितनी जल्दी हो सके अपने-अपने घर पहुंचे। इनमें कोई पढ़ाई के लिए चेन्नई जा रहा था तो कोई गर्मी की छूट्टी मनाने के लिए निकला था। लेकिन उन्हें क्या पता था कि इतना भीषण हादसा हो जाएगा। हादसे में बचकर आए लोगों का कहना था कि ऊपर वाले की कृपा से उनकी जान बची है। उन लोगों ने वहां का नजारा देखा है जो अभी भी सामने हैं। भगवान ना करें कभी इस तरह की घटनाएं घटे।
ओडिशा से पटना आएं लोगों ने बताया कि कई लोगों की जिन्दगियां खत्म हो गयी है वही कई लोग बुरी तरह से घायल हैं। बता दें कि भीषण ट्रेन हादसा बीते 2 जून की शाम को हुई थी। बालासोर के बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस अचानक मेन लाइन की जगह लूप लाइन में चली गयी थी। उस समय ट्रैक पर एक मालगाड़ी खड़ी थी जिससे कोरोमंडल एक्सप्रेस की टक्कर हो गयी।
तभी इसी दरम्यान बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट भी आ गई। हादसे के बाद ट्रेन की बोगियां बिखर गई और जिसके बाद अफरा-तफरी मच गयी। इस हादसे में 275 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। बस से पटना लाए गये यात्रियों में 24 लोग अररिया जिले के हैं. तो 2-किशनगंज, 9 दरभंगा, 2 सीतामढ़ी और 3 समस्तीपुर के यात्री शामिल हैं।