Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय
06-Aug-2021 12:30 PM
DESK: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बसपा प्रमुख मायावती ने OBC जनगणना को लेकर मोदी सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया है। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने कहा कि देश में ओबीसी वर्ग की अलग से जनगणना कराने की मांग पर केंद्र की मोदी सरकार यदि कोई सकारात्मक कदम उठाती है तो बसपा संसद के अन्दर व बाहर भी इसका जरूर समर्थन करेगी। देश में ओबीसी समाज की अलग जनगणना की मांग कर रही विभिन्न पार्टियों के साथ बसपा ने भी समर्थन किया है। मायावती ने कहा कि बीएसपी शुरू से ही ओबीसी समाज की अलग जनगणना के समर्थन की मांग करती रही है।
दरअसल, देशभर में ओबीसी जनगणना की मांग के बीच बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने यह ट्वीट किया है कि 'देश में ओ.बी.सी. समाज की अलग से जनगणना कराने की माँग बी.एस.पी. शुरू से ही लगातार करती रही है तथा अभी भी बी.एस.पी. की यही माँग है और इस मामले में केन्द्र की सरकार अगर कोई सकारात्मक कदम उठाती है तो फिर बी.एस.पी. इसका संसद के अन्दर व बाहर भी जरूर समर्थन करेगी।'
देश में ओ.बी.सी. समाज की अलग से जनगणना कराने की माँग बी.एस.पी. शुरू से ही लगातार करती रही है तथा अभी भी बी.एस.पी. की यही माँग है और इस मामले में केन्द्र की सरकार अगर कोई सकारात्मक कदम उठाती है तो फिर बी.एस.पी. इसका संसद के अन्दर व बाहर भी जरूर समर्थन करेगी।
— Mayawati (@Mayawati) August 6, 2021
मायावती की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब बिहार में पक्ष और विपक्ष दोनों ओबीसी के लिए जातीय जनगणना की मांग कर रहा है। बीते दिनों आरजेडी नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी यह कहा था कि ओबीसी की जनगणना होनी चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और सर्वदलीय शिष्टमंडल के साथ उनसे मिलने का समय मांगा है।