ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / news / एनएसएमसीएच में सस्ते में हो रहा कान से जुड़ी बीमारियों का इलाज, कम...

एनएसएमसीएच में सस्ते में हो रहा कान से जुड़ी बीमारियों का इलाज, कम या ऊंचा सुननेवाले को किया जा रहा ठीक

20-Jul-2020 06:32 PM

PATNA :  बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएसएमसीएच)  में कान से जुड़ी बीमारियों का इलाज सस्ते में किया जा रहा है. कम सुनाई देने या ऊंचा सुननेवाले मरीजों का इलाज किया जा रहा है. इसके अलाव कान से जुड़ी अन्य जटिल समस्या से ग्रसित लोग भी एनएसएमसीएच से ठीक होकर घर लौट रहे हैं.


अत्याधुनिक नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की खास बात यह है कि यहां का इलाज आधुनिक के साथ काफी सस्ता भी है. पटना में कान के जिस बीमारी के इलाज पर 40 से 50 हजार रुपए का खर्च आता है. पटना में कान के जिस बीमारी के इलाज पर 40 से 50 हजार रुपए का खर्च आता है. वहीं एनएसएमसीएच में यह खर्च एक चौथाई है. ईएनटी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिमन्यु अनंत ने बताया कि कान में कई तरह की समस्या हो सकती है. जैसे-कान से मवाद आना, कम सुनाई देना आदि. ऐसे जटिल रोग का इलाज मोडिफायड रेडिकल मास्टयडेक्टॉमी सर्जरी के माध्यम से किया जा रहा है.


इसके अलावा कॉर्टिकल मास्टयडेक्टॉमी और टाय्मपानोप्लास्टि विधि से भी कान के रोगों का इलाज किया जा रहा है. ये सब अत्याधुनिक विधि है. उन्होंने बताया कि कोविड-19 की वजह से सभी सावधानियों को ध्यान में  रखते हुए कान, नाक और गले का बिना चिरा लगाए ऑपरेशन (इंडोस्कोपिक) यहां किया जा रहा है. इलाज करने के से पहले मरीज का कोरोना जांच कराया जा रहा है. वहीं मरीजों को कोरोना से बचने का तरीका भी बताया जा रहा है. उन्हें गाइडलाइन्स से अवगत कराया जा रहा है. जैसे-मास्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, सेनिटाइजर का उपयोग करें या नियमित हाथ धोएं आदि.