ब्रेकिंग
जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Bihar News: बिहार में चेकिंग के दौरान CRPF जवानों और दारोगा के परिवार के बीच मारपीट, बीच सड़क पर खूब चले लात-घूंसे; वीडियो वायरल

Bihar News: वैशाली जिले में चेकिंग के दौरान CRPF जवानों और दारोगा के परिवार के बीच जमकर मारपीट हुई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गणेश इलाके में चेकिंग के दौरान सोमवार को बड़ा हंगामा हुआ। इस दौरान CRPF जवानों और पुलिस के दारोगा के परिवार के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि दारोगा अपनी पत्नी और बेटे के साथ कार से हाजीपुर से बिदुपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच चेकिंग पॉइंट पर CRPF जवानों ने उनकी गाड़ी रोक ली, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जवानों ने दारोगा और उनके परिवार को वाहन से उतरने को कहा। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई। बताया जाता है कि दारोगा की पत्नी ने एक जवान का जबड़ा पकड़कर थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद CRPF जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें दारोगा का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा।


इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीले सूट में दरोगा की पत्नी जवानों से भिड़ रही है, वहीं ब्लैक टी-शर्ट पहने युवक जवानों से बहस करता दिख रहा है। कुछ ही देर में CRPF जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया। करीब 7 मिनट तक सड़क पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट चलती रही।


स्थानीय लोगों के मुताबिक, दारोगा ने कहा कि वे भी बिहार पुलिस में पदस्थापित हैं, इसलिए उनके साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए। उन्होंने जवानों से कहा कि गाड़ी की डिक्की में बिखेरा गया सामान वापस रख दें। इस पर जवान भड़क गए और विवाद बढ़ गया। मारपीट के दौरान महिला जमीन पर गिर गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। 


बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। SDPO ने बताया कि जांच के दौरान CRPF जवान और मजिस्ट्रेट के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। इसी दौरान एक जवान की राइफल छीनने की भी कोशिश की गई। मजिस्ट्रेट के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता