ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / NSMCH बिहटा में अब मुफ्त होगी नॉर्मल और सिजेरियन डिलीवरी, गरीब मरीजों को...

NSMCH बिहटा में अब मुफ्त होगी नॉर्मल और सिजेरियन डिलीवरी, गरीब मरीजों को मिलेगा लाभ

16-Jun-2022 07:17 PM

PATNA: अत्याधुनिक उपकरणों और हाइटेक ICU की सुविधा से लैस पटना के बिहटा में अमहारा स्थित NSMCH में अब नॉर्मल और सिजेरियन डिलीवरी जैसी सुविधाएं निःशुल्क दी जाएंगी। जिसका लाभ आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब मरीजों को मिल सकेगा। गुरुवार को अस्पताल के प्राचार्य डॉक्टर अरविंद प्रसाद, विभागाध्यक्ष डॉक्टर विनीता सहाय, डॉक्टर अनामिका पांडेय एवं पवन सिंह ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन किया।


इस मौके पर प्राचार्य डॉक्टर अरविंद प्रसाद ने बताया कि इससे उच्च गुणवत्ता वाले डिलीवरी के उपचार में मदद मिलेगी और जरूरतमंद लोगों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने के लिए 24 घंटे सेवा उपलब्ध हो सकेगी। इसके साथ ही साथ नवजात शिशु के हर प्रकार की सर्जरी की सुविधा अब सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम द्वारा संचालित की जाने लगी है।


हॉस्पिटल में 24 घंटे ICU ,PICU ,NICU ,ब्लड बैंक ,इमरजेंसी व अन्य लोगों का इलाज विश्वस्तरीय डॉक्टरों के द्वारा उपलब्ध है। विशेषकर स्त्री एवं प्रसुति रोग विभाग एवं शिशु रोग विभाग में 14  से अधिक अनुभवी डॉक्टरों की टीम 24  घंटे मरीज के इलाज के लिए तत्पर रहते हैं। हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के तहत हर तरह का इलाज नि:शुल्क उपलब्ध है। हॉस्पिटल में हेल्थ इन्शुरन्स एवं TPA के तहत इलाज की सुविधा उपलब्ध कराइ जाती है।


हॉस्पिटल मे 160 से अधिक कुशल ,प्रशिक्षित एवं अनुभवी डॉक्टरों की टीम 24 घंटे इलाज के लिए तत्पर है। सामान्य रोग के अलावा मूत्ररोग, हड्डी रोग, पेट रोग, हृदय एवं छाती रोग, किडनी रोग, डायलिसिस, न्यूरो रोग एवं हर तरह की सर्जरी का विश्वस्तरीय इलाज किया जाता है। इस समारोह में डॉक्टर काजल सिन्हा, डॉक्टर अनीता कुमारी, डॉक्टर वीणा कुमारी, डॉक्टर नाज़ अहमद समेत अन्य डॉक्टर मौजूद थे।