ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / NSIT के छात्रों का कमाल, जड़ से फसल उखाड़ने का यंत्र किया डिजायन

NSIT के छात्रों का कमाल, जड़ से फसल उखाड़ने का यंत्र किया डिजायन

14-Feb-2020 09:11 PM

PATNA: नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के मैकेनिकल के छात्रों ने एक ऐसा मशीन डिजायन किया है जो फसल काटने के समय उसे जड़ से उखाड़ देगा. अभी तक हार्वेस्टिंग के दौरान धान की फसल काटने के बाद खेतों में पराली बच जाता है. जिसे किसान जला देते हैं. इससे प्रदूषण होता है और खेत की ऊर्वरा क्षमता भी प्रभावित होती है. इस यंत्र को डिजायन करने वाले सौरभ, अंकित, पुष्पंजय और महफूज हैं.

news image

इन छात्रों ने पिछले दिनों संस्थान में हुए एक दिवसीय सेमिनार में अपने मशीन की प्रस्तुति दी और प्रथम पुरस्कार जीता.  सेमिनार का विषय था, ‘एप्लीकेशन्स ऑफ इंजीनियरिंग इन बॉयोमेडिकल एंड एग्रीकल्चर’ इस सेमिनार में बॉयो मेडिकल एंड कृषि क्षेत्र की सहायता करने वाले इंजीनियरिंग पर चर्चा हुई. सेमिनार में संस्थान में छात्र-छात्राओं के 16 ग्रुप भाग लिया और बॉयो मेडिकल और कृषि क्षेत्र को सहायता करनेवाले इंजीनिरिंग पर प्रस्तुती दी. दूसरा स्थान पानेवाले छात्रों की टीम ने कृषि से संबंधित एप बेस्ड डिजायन प्रदर्शित किया. इस टीम में मैकेनिकल और दूसरे विभाग के छात्र थे. दूसरा स्थान पानेवाले टीम में आदित्य, रवि और अंकित शामिल हैं. 

तीसरा स्थान कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों ने हासिल किया. इन छात्रों ने बताया कि मेडिकल इंडस्ट्री में इंजीनियरिंग के क्या-क्या एप्लीकेशन है. उन्होंने उदाहरण स्वरूप ‘एमआरआई’ के बारे में बताया. सेमिनार में एनएसआईटी की ही पुष्पम सिन्हा लेक्चर भी दिया. जिसमें उन्होंने एमआरआई के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि कैंसर जैसे रोग से लड़ने में क्या-क्या इंजीनियरिंग एप्लीकेशन हैं. सेमिनार में डीन एकेडमिक अनिकेत दत्त भी मौजूद थे. छात्रों को एनएसआईटी के रजिस्ट्रार कृष्ण मुरारी ने बधाई दी. कहा ऐसे डिजायन को धरातल पर लाना चाहिए ताकि देश की एक बड़ी समस्या का समाधान हो सके.