22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद
21-Nov-2019 04:17 PM
PATNA : NRC को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह साफ कर दिया है कि इसे देश भर में लागू किया जाएगा. एनआरसी को लेकर अमित शाह का ऐलान विरोधियों के साथ-साथ सहयोगियों को भी हजम नहीं हो रहा है. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने शाह के इस ऐलान पर पलटवार किया था लेकिन अब बीजेपी ने दो टूक कह दिया है कि उसे एनआरसी के मुद्दे पर उसे किसी की सलाह की जरूरत नहीं है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि एनआरसी को लेकर बीजेपी का स्टैंड सबको पता है. शाहनवाज ने कहा है कि जिन्होंने हमारे साथ गठबंधन किया उन्हें भी मालूम है कि बीजेपी देश में एनआरसी लागू करेगी. ऐसे में हमें किसी से सलाह मशवरा करने की कोई जरूरत नहीं हैं. शाहनवाज के इस बयान को नीतीश कुमार के लिए क्लियर मैसेज माना जा रहा है.
अपने देश के गरीबों की करें चिंता
शाहनवाज ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को भारत से बाहर जाना चाहिए. इस पर तो हर भारत से मोहब्बत करने वाले इसके पक्ष में होंगे. अपने देश के गरीबों कि चिंता करनी चाहिए. बांग्लादेशी अपने मुल्क से मोहब्बत करें. हम अपने मुल्क से करें.
जदयू की हर विचारों से जरूरी नहीं की हम सहमत हो
शाहनवाज ने कहा कि बिहार के अंदर जदयू से गठबंधन हैं. संबंध अच्छे हैं. नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. लेकिन जदयू अलग पार्टी है. उनका निशाना, उनके नेता, उनका विचार और संविधान अलग है. गठबंधन का मतलब यह नहीं है कि वह वह मेरे सारे विचारों से सहमत हो या जदयू के विचारों से बीजेपी सहमत हो यह जरूरी नहीं है.
प्रशांत किशोर ने किया था विरोध
बुधवार को जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने अमित शाह को दो टूक कह दिया था कि बिहार में एनआरसी लागू नहीं होगा. पीके ने कहा था कि 15 राज्यों मैं गैर बीजेपी मुख्यमंत्री हैं और इन राज्यों की आबादी देश की जनसंख्या का लगभग 55 फ़ीसदी है ऐसे में इन राज्यों की राय एनआरसी पर काफी अहमियत रखती है.