Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
19-Jan-2024 12:41 PM
By First Bihar
DESK : टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने आज अपना सरकारी आवास खाली कर दिया है। टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, महुआ के कब्जे वाले मकान नंबर 9 बी टेलीग्राफ लेन को आज सुबह 10 बजे तक पूरी तरह से खाली कर दिया गया। सांसदी जाने के बाद उन्हें ये सरकारी बंगला खाली करने का आदेश मिला था।
दरअसल, महुआ को 16 जनवरी को दूसरी बार डीओई ने निष्कासन नोटिस जारी किया था। महुआ को पिछले महीने लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था। जिसके बाद आज अधिकारियों की एक टीम भी उनके आवास पर भेजी गई थी। इस बंगले को महुआ के वकीलों द्वारा संपदा निदेशालय को सौंप दिया गया। अब अधिकारी बंगले का निरीक्षण कर रहे हैं। वकीलों ने कहा कि अधिकारियों के आने से पहले ही परिसर खाली कर दिया गया था और कोई निष्कासन नहीं हुआ है।
मालूम हो कि, महुआ को 16 जनवरी को दूसरी बार डीओई ने निष्कासन नोटिस जारी किया था। महुआ को पिछले महीने लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था। एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि एक सांसद के रूप में आवंटित सरकारी बंगले से टीएमसी नेता को बेदखल करने के लिए एक टीम भेजी गई थी।
उधर, मोइत्रा को दिल्ली उच्च न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली थी। उन्होंने कोर्ट से DoE नोटिस पर रोक लगाने की मांग की थी, जिसमें उन्हें सरकारी बंगला खाली करने के लिए कहा गया था। न्यायमूर्ति गिरीश कथपालिया ने कहा कि अदालत के समक्ष कोई विशेष नियम नहीं लाया गया है जो सांसदों के विधायक बनने के बाद उन्हें सरकारी आवास से बेदखल करने से संबंधित हो।