ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / कुर्सी बचाने में कामयाब रहीं सीता साहू, मेयर के खिलाफ गिरा अविश्वास प्रस्ताव

कुर्सी बचाने में कामयाब रहीं सीता साहू, मेयर के खिलाफ गिरा अविश्वास प्रस्ताव

03-Jul-2019 05:28 PM

By 9

PATNA: बड़ी खबर पटना से जहां पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रही हैं. विपक्षियों की तरफ से मेयर सीता साहू के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया है. वोटिंग में कुल 44 पार्षदों ने हिस्सा लिया जहां दो पार्षदों ने विपक्ष में वोट किया जबकि 42 पार्षदों ने सीता साहू के पक्ष में वोटिंग की. मेयर सीता साहू की बची कुर्सी इससे पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्षियों ने सीता साहू के खिलाफ पार्षदों के खिलाफ भेदभाव करने का आरोप लगाया था. अविश्वास प्रस्ताव के दौरान आरोपों का जवाब देते हुए सीता साहू ने कहा कि विपक्षी पार्षदों का यह आरोप गलत है और उन्होंने पटना की बेहतरी के लिए कई काम करावाए. उन्होंने कहा कि निगम की आय बढ़ाने के लिए कई जगहों पर मल्टीप्लेक्स और मॉल बनाए जा रहे हैं. मेयर सीता साहू ने कहा कि निगम में स्वीकृत पदों से ज्यादा कर्मचारियों की जरुरत है. कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग वोटिंग को लेकर बांकीपुर अंचल में धारा 144 लागू कर दी गयी थी और कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग करायी गयी. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही नगर निगम के डिप्टी मेयर विनय कुमार पप्पू को वोटिंग के दौरान हार का सामना करना पड़ा था. उनकी हार के बाद से ही नगर निगम में जमकर राजनीति हो रही थी और उसी दौरान विपक्षी पार्षदों ने मेयर सीता साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया था. पटना से राजन की रिपोर्ट