ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / सरकार के अल्टीमेटम के बाद भी हड़ताल पर रहेंगे नियोजित शिक्षक, पटना में...

सरकार के अल्टीमेटम के बाद भी हड़ताल पर रहेंगे नियोजित शिक्षक, पटना में विरोध-प्रदर्शन करने पर अड़े

05-Sep-2019 01:06 PM

By 13

PATNA: बिहार सरकार के अल्टीमेटम के बाद भी नियोजित शिक्षक मानने को तैयार नहीं है. नियोजित शिक्षक राजधानी पटना में विरोध-प्रदर्शन पर अड़े हुए हैं. शिक्षा विभाग ने नियोजित शिक्षकों को अल्टीमेटम दिया था कि उन्हें हर हाल में आज स्कूलों में रहना है साथ ही स्कूल में ही शिक्षक दिवस भी मनाना है. बावजूद इसके समान काम के लिए समान वेतन और अन्य मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने राज्य भर के स्कूलों में शिक्षक दिवस नहीं मनाने का फैसला किया है. नियोजित शिक्षक आज हर हाल में पटना में विरोध-प्रदर्शन करना चाहते हैं. वहीं नियोजित शिक्षकों के बड़े प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने उनके खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है. गर्दनीबाग धरना स्थल पर अलग-अलग जिलों से जुट रहे शिक्षकों को देख जिला प्रशासन ने धरना स्थल पर ताला जड़ दिया है. आपको बता दें कि राज्य सरकार ने 5 सितंबर यानी आज मिलने वाली छुट्टी को कैंसल कर दिया है साथ ही छुट्टी पर रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने पत्र जारी कर सभी डीईओ, डीपीओ और बीईईओ को अनुपस्थित पाए जाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.