बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
01-Mar-2020 10:19 AM
PATNA : बिहार में सरकार और नियोजित शिक्षकों के बीच लड़ाई ठन गई है. एक ओर सरकार हड़ताली टीचरों के ऊपर कानूनी कार्रवाई कर रही है. वहीं दूसरी ओर नियोजित शिक्षक भी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं. बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने सरकार को चेतावनी दी है. 72 घंटे के भीतर हजारों टीचरों के ऊपर किये गए एफआईआर को वापस लेने का अल्टीमेटम दिया गया है.
बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने इसकी जानकारी दी है. बिहार शिक्षा विभाग की ओर से लिए गए एक्शन को वापस लेने की मांग की जा रही है. वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने कहा कि सरकार शैक्षणिक माहौल खराब करने और मूल्यांकन बाधित करने पर किसी को माफ नहीं करनेवाली है. नियोजित शिक्षक लगातार 12वें दिन हड़ताल पर डटे हैं. जिसके कारण इंटरमीडिएट का मूल्यांकन कार्य बाधित हो रहा है.
शिक्षक संघ के महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा है कि अगर सीएम नीतीश कुमार खुद माध्यमिक, प्रारम्भिक और वित्त रहित शिक्षकों के साथ वार्ता को तैयार होते हैं तो हमलोग वार्ता करेंगे लेकिन सरकार को हमारी मांगों पर भी विचार करना होगा. शिक्षा विभाग पर शिक्षक संघ को भरोसा नहीं है. इसीलिए सीएम अगर चाहते हैं कि शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लौटे तो सबसे पहले सभी शिक्षकों के खिलाफ निलंबन, एफआईआर और बर्खास्तगी की कार्रवाई को वापस लिया जाए.