ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / सरकार ने नियोजित शिक्षकों को बर्खास्त करने का दिया निर्देश, सभी जिलों के...

सरकार ने नियोजित शिक्षकों को बर्खास्त करने का दिया निर्देश, सभी जिलों के DM को लिखा लेटर

17-Feb-2020 07:25 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां शिक्षा विभाग ने एक बड़ा निर्देश दिया है. सभी जिलों के डीएम को लेटर लिखकर वैसे नियोजित शिक्षकों को बर्खास्त करने का निर्देश दिया जो मैट्रिक एग्जाम के दौरान हड़ताल में शामिल हैं. एग्जाम ड्यूटी नहीं करने पर बड़ी कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए हैं. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आर के महाजन की ओर से जारी लेटर के मुताबिक नियोजित शिक्षकों के ऊपर मनमानी करने को लेकर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.


शिक्षा विभाग कीर ओर से जारी निर्देश के मुताबिक बिहार में नियोजित शिक्षकों की हड़ताल में शामिल वैसे टीचरों की पहचान कर उन्हें बर्खास्त किया जाये. जिनकी ड्यूटी मैट्रिक परीक्षा में लगी हुई है. जबरदस्ती स्कूल बंद करने वालों टीचरों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं. वैसे टीचरों को बर्खास्त कर उनकी जगह नई नियुक्ति करने का आदेश भी जारी किया गया है. 


शिक्षा विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. वैसे टीचर जो ड्यूटी पर जाना चाहते हैं लेकिन उनके साथियों द्वारा उन्हें रोका जा रहा है. वैसे टीचरों को चिन्हित कर उनके ऊपर कार्रवाई की जाये. एग्जाम में जिनकी ड्यूटी लगी हुई है. हड़ताल के समर्थक शिक्षक वीक्षण और मूल्यांकन कार्य से रोकते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाए. 

इस प्रकार की कानूनी कार्रवाई के अलावा शिक्षकों को उनके सेवा से बर्खास्त करने का निर्देश दिया गया है. उनके जगह पर नए शिक्षकों की नियुक्ति के भी आदेश दिए गए हैं.  


news image