केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
13-Mar-2020 06:21 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : समान काम समान वेतन समान समान सेवा शर्त की मांग पर अड़े बिहार के लगभग पौने चार शिक्षकों के आंदोलन को भी कोरोना का ग्रहण लगते दिख रहा है। बिहार सरकार कोरोना को लेकर हाई अलर्ट मोड में है। वहीं डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने अपील की है की लोग धरना प्रदर्शन से खुद को दूर रखें.
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने मुख्य सचिव दीपक कुमार समेत तमाम आलाधिकारियों की मौजूदगी में हुई वीडियो कॉफ्रेंसिंग के बाद बताया कि आपदा की इस घड़ी में पुलिस की बड़ी भूमिका है। सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सिविल अथॉरिटी की मदद करें।उन्होनें कहा कि इस बीमारी से निपटने के लिए भीड़ से निपटने की जरूरत है। उन्होनें कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है सार्वजनिक स्थानों पर भीड़-भाड़ नहीं लगने दिया जाए। इस दौरान होने वाले धरना-प्रदर्शनों पर भी रोक लगायी जाए।
डीजीपी ने कहा कि कोरोना पर जागरुकता की जरूरत है। उन्होनें कहा कि पुलिस डिपार्टमेंट की पहुंच गांवों तक है, ऐसे में पुलिस विभाग का दायित्व है कि सरकार की तैयारियों को आम जन तक पहुंचाए। गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि गावों में चौकीदारों परेड कराने को कहा गया है।
बता दें कि आज से ही पूरे बिहार में शिक्षकों का आंदोलन को रफ्तार देने की कोशिश नियोजित शिक्षकों के द्वारा की जा रही थी । जहां एक तरफ पटना के गर्दनीबाग में टीईटी शिक्षकों ने आज पटना के गर्दनीबाग में सामूहिक मुंडन करवाया। मुंडन के बालों को नियमित शिक्षकों से डीएनए मिलान के लिए सरकार को सौंपने का इरादा था। वहीं बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्यवय समिति आज से हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की थी। इसके अलावे हड़ताली शिक्षक सरकारी अधिकारियों के समक्ष प्रदर्शन कर रहे थे।