ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

नियोजित शिक्षक मानव श्रृंखला का करेंगे बहिष्कार, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ विरोध में आया सामने

17-Jan-2020 05:48 PM

SUPAUL: सुपौल में  बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने एलान किया है कि पूरे बिहार के सभी नियोजित शिक्षक 19 जनवरी को बनने वाले मानव शृंखला का बहिष्कार करेंगे। उन्होनें कहा कि सरकार ने हमारी मांगों पर कोई विचार नहीं किया तो अब विरोध के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा है।


पंकज कुमार सिंह ने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में संघ ने राज्य सरकार को 15 जनवरी तक का मौका दिया था। लेकिन सरकार के हमलोगों से कोई वार्ता नहीं की। अंतत: बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने निर्णय लिया है कि मानव शृंखला का विरोध करेंगे। उन्होनें बताया कि बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बानर तले 27 शिक्षक संगठन मानव शृंखला का विरोध कर रहे हैं। संगठन के तहत बिहार के पांच लाख शिक्षक इसका विरोध करेंगे।


बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि हम जल जीवन हरियाली के समर्थक हैं हम विरोध तो जरुर कर रहे हैं लेकिन इस अभियान के तहत हम अपने-अपने घर पर ही एक-एक पौधा लगाएंगे।उन्होनें बताया कि सुपौल जिले के सात हजार नियोजित शिक्षक मानव शृंखला में शामिल नहीं होंगे।