बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
06-Mar-2020 03:59 PM
PATNA : समान काम समान वेतन के मुद्दे पर हड़ताल कर रहे हैं. नियोजित शिक्षकों से जुड़े इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों का वेतन रोकने का फैसला किया है. सरकार के इस फैसले से नियोजित शिक्षकों की होली फीकी हो गई है. सरकार ने 'नो वर्क नो पे की नीति' अपनाते हुए नियोजित शिक्षकों का वेतन रोक दिया है. खास बात यह है कि जनवरी महीने में नियोजित शिक्षकों ने जितने दिनों तक काम किया है. उसका भी वेतन उन्हें नहीं मिलेगा.
नियोजित शिक्षकों को सरकार ने करारा झटका दिया है. शिक्षा विभाग की ओर से सभी डीईओ और प्रोगरामिंग असफर को लेटर लिखा गया है. जिसमें यह निर्देश दिया गया है कि वैसे नियोजित शिक्षक जो हड़ताल में शामिल हैं. उनको जनवरी और फ़रवरी महीने का वेतन नहीं दिया जायेगा. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इस बाबत पत्र लिखा है. शिक्षा विभाग के इस आदेश में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि हड़ताली शिक्षकों को छोड़कर बाकी अन्य सभी का वेतन भुगतान होली के पहले कर दिया जाये.
विभाग की ओर से जो लेटर जारी किया गया है. उसमें यह भी लिखा गया है कि वैसे शिक्षक जो हड़ताल में शामिल नहीं हैं. उनके अटेंडेंस के अनुसार होली के पहले ही उनको वेतन भुगतान किया जाये. इसके साथ ही डीईओ से जनवरी और फ़रवरी महीने में सभी नियोजित शिक्षकों का अटेंडेंस का डाटा मांगा गया है.